Doordrishti News Logo

जोधपुर: घर से निकली महिला का शव नागादड़ी में मिला

जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर: घर से निकली महिला का शव  नागादड़ी में मिला। शहर के खेतानाडी लाल बंगला के सामने रहने वाली एक महिला 14 जून की रात को अपने घर से निकल गई। उसकी काफी तलाश किए जाने पर भी पता नहीं चला। बाद में परिजन की तरफ से मंडोर थाने में सूचना दी गई। रविवार की सुबह महिला का शव नागादड़ी में मिला और उसकी पहचान कर परिजन के सुपुर्द किया गया। उसके पति की तरफ से पुलिस में मर्ग की रिपोर्ट दी गई।

जोधपुर: दुकानों पर बालश्रम कराने पर दो संचालकों पर केस दर्ज

मंडोर पुलिस ने बताया कि खेतानाडी लाल सागर निवासी ताइफ मो.पुत्र सलाउद्दीन ने मर्ग में रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसकी पत्नी 36 वर्षीय गुलशन बानो 14 जून की रात को बिन बताए घर से बाहर चली गई थी। बाद में उसकी काफी तलाश की गई,मगर पता नहीं चल पाया। इस पर मंडोर पुलिस को सूचना दी गई। 15 की सुबह सूचना मिली कि नागादड़ी में महिला का शव पड़ा है। इस पर मौके पर पहुंचे और पहचान की। पुलिस ने बताया कि शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुुपुर्द कर दिया गया है।

Related posts:

कोटद्वार में हाथियों का आतंक,रात भर दहशत में ग्रास्टनगंज के लोग

September 13, 2026

सरकारी अस्पताल में ब्रेन एन्यूरिज्म का WEB डिवाइस से सफल उपचार

September 13, 2026

पीपा क्षत्रिय समाज का छात्र एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आज

September 13, 2026

जातरू सेवा कर लौट रहे पांच दोस्तों को कार ने मारी टक्कर,दो की मौत

September 13, 2026

अभ्यर्थियों को 29 सितंबर तक प्रस्तुत करना होगा निर्वाचन व्यय लेखा

September 13, 2026

आयुर्वेद चिकित्सालय में चोरी का प्रयास

September 13, 2026

रात्रि में पैदल जाने वाले जातरुओं को पहनाए रिफ्लेक्टिव एप्रिन

September 13, 2026

हिन्दू सेवा मण्डल जोधपुर ने बाबा रामदेव मेला सेवा शिविर का किया ध्वज पूजन

September 13, 2026

एमबीएम विश्वविद्यालय में स्पंदन-2026 का आगाज

September 13, 2026