जोधपुर: घर से निकली महिला का शव नागादड़ी में मिला
जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर: घर से निकली महिला का शव नागादड़ी में मिला। शहर के खेतानाडी लाल बंगला के सामने रहने वाली एक महिला 14 जून की रात को अपने घर से निकल गई। उसकी काफी तलाश किए जाने पर भी पता नहीं चला। बाद में परिजन की तरफ से मंडोर थाने में सूचना दी गई। रविवार की सुबह महिला का शव नागादड़ी में मिला और उसकी पहचान कर परिजन के सुपुर्द किया गया। उसके पति की तरफ से पुलिस में मर्ग की रिपोर्ट दी गई।
जोधपुर: दुकानों पर बालश्रम कराने पर दो संचालकों पर केस दर्ज
मंडोर पुलिस ने बताया कि खेतानाडी लाल सागर निवासी ताइफ मो.पुत्र सलाउद्दीन ने मर्ग में रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसकी पत्नी 36 वर्षीय गुलशन बानो 14 जून की रात को बिन बताए घर से बाहर चली गई थी। बाद में उसकी काफी तलाश की गई,मगर पता नहीं चल पाया। इस पर मंडोर पुलिस को सूचना दी गई। 15 की सुबह सूचना मिली कि नागादड़ी में महिला का शव पड़ा है। इस पर मौके पर पहुंचे और पहचान की। पुलिस ने बताया कि शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुुपुर्द कर दिया गया है।
Related posts:

पंचायत समिति सदस्य पर जानलेवा हमला हमलावर फरार
बार काउंसिल ऑफ राजस्थान की साधारण सभा संपन्न

पुनर्मतदान स्थगित दो मतदान अधिकारी गिरफ्तार

टेण्डर लेने वाली फर्म से धोखाधड़ी का आरोप

महिला का जेवरात से भरा हैंडबैग गिरा पुलिस ने ढूंढकर दिलाया

जोधपुर की अंतरराष्ट्रीय सॉफ्टबॉल खिलाड़ियों का सम्मान

आशियाना अमरबाग के चुनाव संपन्न,लोकेश चौधरी बने अध्यक्ष

लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ अभियान पर भाजपा की बैठक

