जोधपुर, पुष्करणा यूथ सोसाइटी एवं चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वाधान में सिवांची गेट स्थित पुष्करणा नर्सिंग केयर सेंटर में कोरोना वैक्सीन नेशन शिविर का आयोजन रविवार को किया गया।
सोसायटी के संरक्षक आनंद पुरोहित एवं राजू व्यास ने बताया कि चिकित्सा विभाग के सहयोग से सोसायटी द्वारा आज इस वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों व्यक्तियों ने वैक्सीन का लाभ लिया।

व्यास ने बताया कि सोसायटी द्वारा कोरोना काल में लगातार सेवा कार्य किए जा रहे हैं जिसके तहत पूर्व में कोरोना केयर सेंटर भी बनाया गया था। शिविर के लिए जोनल प्रभारी डॉ विशाल पुरोहित ने उपस्थित रहकर सहयोग किया।

इंसीडेंट कमांडर मंगलाराम ने भी शिविर का निरीक्षण किया। संरक्षक व्यास ने बताया कि चिकित्सा विभाग द्वारा और वैक्सीन उपलब्ध करवाए जाने पर सोसायटी द्वारा इसी प्रकार आवश्यकतानुसार शिविर आयोजित कर प्रशासन का सहयोग किया जाएगा।
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

