जोधपुर: पर्यावरण दिवस पर होगा रन फॉर एनवायरनमेंट
- प्लास्टिक प्रदूषण समाप्त करने का संदेश
जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर: पर्यावरण दिवस पर होगा रन फॉर एनवायरनमेंट। विश्व पर्यावरण दिवस पर 5 जून को जोधपुर में “रन फॉर एनवायरनमेंट” का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन जिला पर्यावरण समिति जोधपुर एवं क्षेत्रीय कार्यालय (शहर),राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल,जोधपुर द्वारा किया जा रहा है।
राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल जोधपुर की क्षेत्रीय अधिकारी कामिनी सोनगरा ने बताया कि “रन फॉर एनवायरनमेंट” गुरुवार 5 जून को प्रातः 6:30 बजे से किया जाएगा। यह दौड़ संवित सर्कल (स्वामी विवेकानंद की मूर्ति के पास), रेजिडेंसी रोड से प्रारंभ होकर एमबीएम विश्वविद्यालय तक जाएगी।
वंदे गंगा: जल संरक्षण अभियान बनेगा जन आंदोलन-रावत
उन्होंने बताया कि इस आयोजन की थीम “प्लास्टिक प्रदूषण समाप्त करें” निर्धारित की गई है,जिसका उद्देश्य जनमानस में पर्यावरण संरक्षण एवं प्लास्टिक प्रदूषण के विरुद्ध जागरूकता फैलाना है। कामिनी ने बताया कि इस अवसर पर पर्यावरण प्रेमी,छात्र,स्वयंसेवी संस्थाएं एवं विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि भाग लेंगे।
Related posts:

झालामंड मजदूर मैदान से श्रमिक का अपहरण कर मारपीट

पत्नी सहित तीन लोगों पर हत्या की साजिश का आरोप

बिश्नोई स्थापना दिवस पर बीजीसीई 2026 उद्यमिता रथयात्रा का शुभारंभ

फेस ऑथेंटिकेशन से 86 पेंशनभोगियों के बने डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र
जन-जन तक पहुंचाएंगे वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान: मामन खान

ऑपरेशन कालचक्र में 163 वांछित अपराधी गिरफ्तार

IITजोधपुर विकसित कर रहा क्षतिग्रस्त पांडुलिपियों को पढ़ने की अत्याधुनिक तकनीक

दीपावली-छठ पर यात्री सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन को लेकर रेलवे सतर्क

