Doordrishti News Logo

जोधपुर: ढाबे पर पुलिस की रेड मादक पदार्थ पकड़े,संचालक गिरफ्तार

जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर: ढाबे पर पुलिस की रेड मादक पदार्थ पकड़े,संचालक गिरफ्तार। कमिश्ररेट की जिला पश्चिम की स्पेशल टीम और बोरानाडा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक ढाबे पर रेड दी। वहां से डोडा पोस्त,अफीम और एमडी ड्रग को बरामद किया गया। आरोपी ढाबा संचालक को गिरफ्तार किया गया।

एसीपी बोरानाडा आनंदसिंह राजपुरोहित ने बताया कि बोरानाडा सर्किल में मारवाड़ी देशी फैमेली ढाबा पर अवैधरूप से मादक पदार्थ मिलने की जानकारी मिली थी। जिस पर डीएसटी वेस्ट के प्रभारी एसआई पिंटू कुमार,बोरानाडा थानाधिकारी बंशीलाल मय जाब्ते ने वहां पर रेड दी।

पुलिस ने ढाबे से 238 ग्राम अवैध डोउा पोस्त,194 ग्राम निर्मित अफीम और 7 ग्राम एमडी ड्रग बरामद की। आरोपी संचालक बालेसर के भाटेलाई पुरोहितान निवासी सहीराम पुत्र रामचंद्रराम विश्रोई को एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार कर लिया। जांच कुड़ी थानाधिकारी हमीर सिंह की तरफ से की जा रही है।

जोधपुर: आधी रात में नारवा रिंग रोड पर ऊंटों को अज्ञात वाहन ने कुचला तीन ऊंटों की मौत,केस दर्ज

स्पा सेंटर पर रेड,छह युवक शांतिभंग में पकड़े 
सरदारपुरा थानाधिकारी शेषकरण बारहठ ने बताया कि थाना क्षेत्र में चल रहे एक स्पा सेंटर हाइड अवय पर डीएसटी पश्चिम के साथ रेड दी गई। पुलिस ने स्पा सेंटर से छह युवकों को जितेंद्र शर्मा,गजेंद्र माली, पवन गहलोत,कुशाल राठौड़,प्रिंस गहलोत एवं पारस सिंह को शांतिभंग में गिरफ्तार किया।

Related posts:

पंचायत समिति चुनाव में 68.89% मतदान

October 28, 2026

जिला परिषद सदस्यों के लिए शाम 6 बजे तक 68.86% मतदान

October 28, 2026

जिला परिषद सदस्यों के लिए सुबह 10 बजे तक 15.55% मतदान

October 28, 2026

रेल सफर में मदद का हाथ आरपीएफ ने निभाया अपनों सा साथ

October 28, 2026

जोधपुर: जेल के दरवाजे बंद आसाराम की एंट्री पर रोक,अगले ठिकाने को लेकर सस्पेंस बरकरार

October 28, 2026

राष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान के स्काउट्स का अभिनव प्रदर्शन

October 28, 2026

568 मतदान बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी 50 क्रिटिकल ग्राम पंचायतों पर रहेगी विशेष निगरानी

October 28, 2026

पंचायत चुनावों में ड्रोन कैमरों से निगरानी

October 28, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज के 1976 बैच का स्वर्ण जयंती पुनर्मिलन समारोह संपन्न

October 28, 2026