सभी शिक्षकों को कार्यमुक्त कर मूल विद्यालयों में लौटने के निर्देश
- हॉकी/फुटबॉल शिविर में अत्यधिक संख्या में शिक्षकों की नियुक्ति के मामले में शिक्षा विभाग ने की कार्यवाही
- ड्यूटी आदेश किया निरस्त
- शिविर में 36 बच्चों के लिए 80 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई थी
जोधपुर(डीडीन्यूज),सभी शिक्षकों को कार्यमुक्त कर मूल विद्यालयों में लौटने के निर्देश। खेल प्रशिक्षण शिविरों में अनावश्यक रूप से शिक्षकों की अधिक संख्या में ड्यूटी लगा दिए जाने के मामले पर जिला प्रशासन ने गंभीरता से संज्ञान लिया है। विशेषकर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय,दईकड़ा में संचालित ग्रीष्मकालीन फुटबॉल/हॉकी प्रशिक्षण शिविर में 36 बच्चों के लिए 80 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई थी,जिस पर जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) ओम सिंह राजपुरोहित द्वारा इस बारे में जारी आदेश सोमवार को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है।
जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी इस आदेश के अनुसार इस शिविर के लिए लगाए गए सभी 76शिक्षकों को तत्काल कार्यमुक्त करते हुए उन्हें उनके मूल विद्यालय में रिपोर्ट करने के निर्देश जारी किए गए हैं। संबंधित ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि सभी शिक्षक समयबद्ध रूप से उपस्थिति दर्ज करें।
माई भारत द्वारा ग्रामीण डाक घरों में अनुभवात्मक प्रशिक्षण के आवेदन शुरू
इस मामले पर तत्काल संज्ञान लेकर की गई यह कार्यवाही प्रशासन की पारदर्शिता,जवाबदेही एवं संसाधनों के प्रभावी उपयोग की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। यह भी स्पष्ट कहा गया है कि भविष्य में किसी भी प्रकार की तैनाती में बच्चों की वास्तविक संख्या,खेल प्रशिक्षण की आवश्यकता तथा शिक्षक अनुपात को ध्यान में रखते हुए ही निर्णय लिया जाएगा।
Related posts:

अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने रखा करवा चौथ का व्रत

भोपालगढ़ के नांदिया प्रभावती में सरपंच के घर फायरिंग और हमला

डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट के नाम पर फर्जी संदेशों से सावधान रहें पेंशनर्स

ओसियां रेलवे स्टेशन पर कल लगेगा डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र शिविर
आयुर्वेद शिक्षकों के लिए होंगे ऑनलाइन फैकल्टी डेवलपमेंट सर्टिफिकेट कोर्स

आईआईएचटी जोधपुर में एमएमसीएफ फाइबर्स पर विशेषज्ञ सेमिनार

ट्रायल शुरू होने के बाद भी जमीन विवाद में मुकदमे का संशोधन संभव

पति की गारंटी में दिया चेक बाउंस होने पर पत्नी के खिलाफ भी चलेगा मुकदमा

