जनकल्याण योजनाओं की प्रगति व शिकायतों के समाधान पर फोकस

  • साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित
  • प्रशासनिक समन्वय और कार्यो की गुणवत्ता को लेकर ज़िला कलेक्टर ने दिए निर्देश

जोधपुर(डीडीन्यूज),जनकल्याण योजनाओं की प्रगति व शिकायतों के समाधान पर फोकस। मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर में सोमवार को ज़िला कलेक्टर गौरव अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक में ज़िले के विभिन्न विभागों की कार्यप्रगति,जन शिकायतों का निस्तारण,न्यायालय प्रकरणों,मुख्यमंत्री एवं वीआईपी प्रकोष्ठ के निर्देशों,मानवाधिकार आयोग तथा अंतर्विभागीय समन्वय से जुड़े मुद्दों की विस्तार पूर्वक समीक्षा की गई।

बैठक में अग्रवाल ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक विभाग जनशिकायतों का समाधान निर्धारित समयसीमा में करें और कार्यों में पारदर्शिता व संवेदनशीलता बनाए रखें। उन्होंने यह भी कहा कि योजनाओं का लाभ वास्तविक रूप में तभी पहुंच सकता है जब विभागों के बीच प्रभावी तालमेल और निरंतर संवाद बना रहे। न्यायालयों में लंबित अवमानना प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के लिए उन्होंने विशेष सतर्कता और विभागीय समन्वय को सशक्त करने पर बल दिया।

मुख्यमंत्री एवं वीआईपी प्रकोष्ठ से जुड़े प्रकरणों,लोकायुक्त और मानवाधिकार आयोग की सूचनाओं पर विभागीय स्तर पर शीघ्र कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। ज़िला कलेक्टर ने कहा कि कार्यों की नियमित समीक्षा और सतत निगरानी से ही लक्षित परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं।

बैठक के दौरान बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत ज़िला टास्क फोर्स (DTF) की आगामी बैठक की तैयारियों पर भी चर्चा की गई। योजना के प्रचार-प्रसार,बाल लिंगानुपात पर निगरानी,संबंधित विभागों की रिपोर्टिंग व्यवस्था तथा महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा प्रस्तावित गतिविधियों के सफल क्रियान्वयन को लेकर उपस्थित अधिकारियों को दिशा- निर्देश दिए। वन स्टॉप सेंटर एवं जिला स्तरीय महिला समाधान समितियों के कार्यों की समीक्षा और उनमें सुधार के लिए प्रस्ताव भी बैठक में रखे गए।

सभी शिक्षकों को कार्यमुक्त कर मूल विद्यालयों में लौटने के निर्देश

बैठक में ज़िला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ.धीरज कुमार सिंह,नगर निगम उत्तर व दक्षिण के आयुक्त सिद्धार्थ पालानीचामी,अतिरिक्त ज़िला कलेक्टर (प्रथम) जवाहर चौधरी, अतिरिक्त ज़िला कलेक्टर (द्वितीय) सुरेन्द्र सिंह पुरोहित सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts:

बच्चों ने समझा स्वच्छता का महत्व

बच्चों ने समझा स्वच्छता का महत्व

October 29, 2026
जिला परिषद में 69.55% और पंचायत समिति में 69.58% मतदान

जिला परिषद में 69.55% और पंचायत समिति में 69.58% मतदान

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ की कार्रवाई तीन प्रतिष्ठानों में एमआरपी जांच

October 29, 2026
एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

October 29, 2026
दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

October 29, 2026
वार्ड नं. 60 के रामगली मोहल्ले में सफाई बदहाल

वार्ड नं. 60 के रामगली मोहल्ले में सफाई बदहाल

October 29, 2026
पैरोल अवधि बीतने पर भी आसाराम जेल नहीं पहुंचा प्रहरी ने कराया फरारी का केस दर्ज

पैरोल अवधि बीतने पर भी आसाराम जेल नहीं पहुंचा प्रहरी ने कराया फरारी का केस दर्ज

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

परिचित बनकर खाते में पैसे डालना बताया फिर शातिर ने फ्रॉड कर खाते से निकाले 50 हजार

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

कला उत्सव 2026 में जेएनवीयू का शानदार प्रदर्शन

October 29, 2026