Doordrishti News Logo

रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहे हुक्काबार पकड़े,केस दर्ज

जोधपुर(डीडीन्यूज),रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहे हुक्काबार पकड़े,केस दर्ज। रेस्टोरेंट की आड़ में अवैध रूप से हुक्काबार का संचालन का पता लगने पर अलग अलग थाना क्षेत्र की पुलिस ने रेड दी। रेस्टोरेंट एवं कैफे संचालकों के खिलाफ केस दर्ज किए गए। मौका स्थल से हुक्का सामग्री को जब्त किया गया।

बासनी थानाधिकारी नितिन दवे ने बताया कि मुखबिरी सूचना मिली कि सांगरिया बाइपास रोड पर क्लब एनएच में अवैध रूप से हुक्काबार चलाया जा रहा है। इस पर उन्होंने मयजाब्ते के वहां पर रेड दी। कैफे के संचालक सोभागपुरा उदयपुर निवासी राहुल पुत्र राजेंद्र दर्जी के खिलाफ केस बनाकर उसे गिरफ्तार किया गया है। कैफे से अवैध हुक्का सामग्री को जब्त किया गया।

अवैध शराब कारोबियों के खिलाफ अभियान,कई लोगों को आबकारी अधिनियम में पकड़ा

इसी तरह रातानाड़ा थाने के एसआई शिवदेव ने व्हाइट अर्थ कैफे पर रेड दी। जहां से हुक्का और फ्लैवर को जब्त किया गया। इसमें संचालक पश्चिम बंगाल के नादिया जिले के छपरा थानान्तर्गत भगदसी निवासी महबूब खान पुत्र नजरूल के खिलाफ केस दर्ज किया गया।

Related posts: