जोधपुर, चिकित्सा विभाग और भारत विकास परिषद मुख्य शाखा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित नि:शुल्क कोरोना टीकाकरण शिविर का आयोजन चौपासनी क्षेत्र में किया गया अध्यक्ष डॉ प्रभात माथुर और सचिव सुरेश चन्द्र भूतड़ा ने बताया कि इस शिविर में वार्ड संख्या 10 में 107 लाभार्थियों को निशुल्क टीकाकरण किया गया।

वार्ड संख्या 12 रामदेव नगर क्षेत्र में 60 लाभार्थियों को टिके लगाये गए। इस शिविर में राजकीय चौपासनी अस्पताल की एएनएम सुनीता, बिरमा और पावनि ने टीकाकरण में सेवायें दी।

भारत विकास परिषद जोधपुर मुख्य शाखा के सदस्य सुरेश चन्द्र भूतड़ा, हरीश चन्द्र माथुर, महेश शर्मा और जसराज जोशी ने भागीदारी निभाई। वार्ड संख्या 10 की पार्षद हेमलता परिहार और कार्यकर्ताओ ने कार्यक्रम स्थल की व्यवस्था संभाली।
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

