भाजपा के विभिन्न मण्डलों से निकाली तिरंगा यात्रा

जोधपुर(डीडीन्यूज),भाजपा के विभिन्न मण्डलों से निकाली तिरंगा यात्रा। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर चलाई जा रही देशव्यापी तिरंगा यात्रा के निमित भाजपा जोधपुर शहर जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल के निर्देश पर मण्डल स्तर पर कार्यकर्ता एवं आमजन की सहभागीता से प्रमुख स्थानों से तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।

तिरंगा यात्रा में कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने के लिये जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल,सूरसागर विधायक देवेन्द्र जोशी,जेडीए के पूर्व चैयरमेन प्रो.महेन्द्र सिंह राठौड़,उपमहापौर किशन लड्डा,पूर्व जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह कच्छवाह,पूर्व जिलाध्यक्ष घनश्याम डागा,सह-संयोजक घनश्याम वैष्णव,डा.ममता परिहार द्वारा विभिन्न मण्डलों में निकाली गई तिरंगा यात्रा में मौजूद हुए।

जिला संयोजक वरूण धनाड़िया ने बताया कि शास्त्रीनगर मण्डल की तिरंगा यात्रा मण्डल अध्यक्ष अमित सिंघाटिया के नेतृत्व में अमृता देवी चौराहा से शहीद स्मार मार्ग तक निकाली गई। मसूरिया मण्डल की तिरंगा यात्रा मण्डल अध्यक्ष सुरेश मेघवाल के नेतृत्व में 12वीं रोड से अशोक उद्यान तक निकाली गई।

महामन्दिर मण्डल की तिरंगा यात्रा मण्डल अध्यक्ष विकास सामारिया के नेतृत्व में बागर चौक से महामन्दिर चौराहा,पावटा मण्डल की तिरंगा यात्रा मण्डल अध्यक्ष उमेश पलिया के नेतृत्व में नागौरी गेट से पावटा सर्कल तक,लालसागर मण्डल की तिरंगा यात्रा मण्डल अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह भाटी के नेतृत्व में आशु की प्याऊ से लालसागर स्कूल तक,राईकाबाग मण्डल की तिरंगा यात्रा मण्डल अध्यक्ष रणजीत सिंह के नेतृत्व में गणेश मन्दिर से रातानाडा तक,रातानाडा मण्डल की तिरंगा यात्रा मण्डल अध्यक्ष हरिसिंह पंवार के नेतृत्व में हाईपर हीरों मैजर दलपत सिंह से आरम्भ की गई।

चारों शंकराचार्यों ने रानी अहिल्या बाई होल्कर को पुण्यश्लोक की उपाधि दी थी-प्रजापति

इस तिरंगा यात्रा में सूरसागर विधानसभा प्रभारी महेन्द्र तंवर,शहर विधानसभा प्रभारी ओमप्रकाश दैया, सरदारपूरा विधानसभा प्रभारी जयंत सांखला के मार्गदर्शन में मण्डल में निवास करने वाले कार्यकर्ता एवं आमजन की सहभागीता के साथ पूरे जोश के साथ देशभक्ति गीतों के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई। जहां पर कई जगहों पर यात्रा पर पुष्पवर्षा की गई।

Related posts:

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

छह राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त

October 12, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026

पीछा कर मादक पदार्थ तस्कर को पकड़ा 86 ग्राम एमडी बरामद

October 12, 2026

देर रात केरू डम्पिग स्टेशन पर लगी भीषण आग

October 12, 2026