Doordrishti News Logo

नशा सप्लायर वांछित महिला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

जोधपुर(डीडीन्यूज),नशा सप्लायर वांछित महिला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार। शहर की देवनगर पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी में वांटेड चल रही एक महिला हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। वह छह माह से फरार चल रही थी। वह टॉप में चयनित थी।

देवनगर थानाधिकारी सोमकरण ने बताया कि गत साल दिसम्बर को पुलिस ने राजीव गांधी कॉलोनी निवासी संदीप गोदारा को गिरफ्तार कर 9 ग्राम स्मैक बरामद की थी। जिस पर पूछताछ में पता लगा कि उसने यह स्मैक रातानाडा सांसी कॉलोनी निवासी यशोदा उर्फ जसोदा उर्फ जसूडी पत्नी चतराराम से खरीद की थी। जिस पर यशोदा की तलाश की गई। वह छह माह से वांटेड थी। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की एक टीम थानाधिकारी के सुपरविजन में हैडकांस्टेबल सुनील कुमार,कांस्टेबल संगीता,लीला, मोटाराम एवं मंथराज की गठित की गई।

विभिन्न स्थानों से जुआरियों की धरपकड़

आरोपी महिला यशोदा उर्फ जसोदा को आज गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ 23 प्रकरण चोरी, नकबजनी,आबकारी एवं मादक पदार्थ तस्करी के दर्ज हो रखे है। शहर के कई थानों में उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज हैं।

Related posts:

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026

पीछा कर मादक पदार्थ तस्कर को पकड़ा 86 ग्राम एमडी बरामद

October 12, 2026