उपराष्ट्रपति 15 मई को जयपुर दौरा पर रहेंगे

उपराष्ट्रपति जयपुर में भैरों सिंह शेखावत स्मारक पुस्तकालय का उद्घाटन करेंगे

नई दिल्ली,भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ एवं उनकी धर्मपत्नी डॉ.सुदेश धनखड़ जयपुर (राजस्थान) के एक दिवसीय दौरे पर जाएंगे। अपने इस दौरे पर धनखड़ जयपुर में पूर्व उप राष्ट्रपति भैरों सिंह शेखावत की पुण्यतिथि के अवसर पर भैरों सिंह शेखावत स्मारक पुस्तकालय का उद्घाटन करेंगे।

इसे भी पढ़िए – नशा सप्लायर वांछित महिला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

भैरों सिंह शेखावत 19 अगस्त, 2002 से 21 जुलाई, 2007 तक भारत के 11वें उपराष्ट्रपति और राज्य सभा के सभापति के रूप में कार्यरत थे। भैरों सिंह शेखावत ने अपने राजनीतिक जीवन का आरंभ 1952 में राजस्थान विधानसभा के सदस्य के रूप में किया और कालांतर में वे तीन बार राजस्थान राज्य के मुख्यमंत्री रहे।

भैरों सिंह शेखावत की 15वीं पुण्यतिथि पर आयोजित इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ विशेष विमान से दिल्ली से जयपुर के लिए रवाना होंगे,जिसके बाद वे हेलीकॉप्टर से जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम स्थित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, केन्द्रीय पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा,संसद सदस्य मदन राठौर एवं अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहेंगे।

Related posts:

भक्तिबीट्स में झूमे युवा रिपुदमन-अमन ने बांधा समां

April 21, 2026

काचीगुड़ा-भगत की कोठी एक्सप्रेस का नांदुरा स्टेशन पर ठहराव

April 21, 2026

AI का खेल: एक टिकट से चार सफर! मरुधर एक्सप्रेस में फर्जीवाड़ा बेनकाब

April 21, 2026

मोदरान स्टेशन पर चेन्नई सुपरफास्ट का ठहराव प्रारंभ,जनप्रतिनिधियों ने दिखाई हरी झंडी

April 21, 2026

झालामंड लोहार कॉलोनी को मिली 3 करोड़ की सौगात,CC रोड- सीवरेज का काम शुरू

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप,उद्घाटन कार्यक्रम रद्द

April 20, 2026

अन्याय के खिलाफ आवाज ही ब्राह्मणत्व: पुरोहित

April 20, 2026

डॉ.सिद्धार्थ लोढ़ा बने अध्यक्ष, डॉ.प्रदीप जैन सचिव

April 20, 2026