Doordrishti News Logo

जोधपुर, लाल बूंद जीवन रक्षक सेवा संस्थान द्वारा 12 अप्रेल को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसके बैनर का विमोचन संभागीय आयुक्त डॉ. राजेश शर्मा ने किया। इस दौरान संस्थान के संरक्षक मिर्गी रोग विशेषज्ञ डॉ. नगेंद्र शर्मा भी उपस्थित थे। संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष रजत गौड़ ने बताया कि इस शिविर में भाग लेने वाले 45 साल के ऊपर वाले व्यक्ति को कोरोना वैक्सीन का टीका भी लगाया जाएगा। वैक्सीन लगवाने के लिए लाभार्थी को अपना आधार कार्ड साथ लाना होगा।

Related posts: