जोधपुर : भावनगर टर्मिनस-हरिद्वार ट्रेन 6 ट्रिप बदले मार्ग से चलेगी

– मोलीसर-चूरू स्टेशनों के बीच दोहरीकरण कार्य प्रगति पर

जोधपुर(डीडीन्यूज),भावनगर टर्मिनस-हरिद्वार ट्रेन 6 ट्रिप बदले मार्ग से चलेगी। भावनगर टर्मिनस- हरिद्वार-भावनगर टर्मिनस एक्सप्रेस ट्रेन इस माह छह ट्रिप परिवर्तित मार्ग से संचालित की जाएगी।

जोधपुर मंडल के डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर-सादुलपुर रेलखंड के मध्य स्थित मोलीसर-चूरू स्टेशनों के बीच दोहरीकरण कार्य के लिए नॉन इंटरलॉकिंग ब्लॉक लिया जा रहा है जिसके कारण ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा।

अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज दिवस पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम निरस्त

उन्होंने बताया कि उपरोक्त कार्य के कारण ट्रेन 19271,भावनगर टर्मिनस-हरिद्वार एक्सप्रेस (द्विसाप्ताहिक) जो 12,15,19,22 और 26 मई को भावनगर टर्मिनस से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वाया मेड़ता रोड-बीकानेर- बठिंडा- धुरी होकर संचालित होगी।

इसी तरह ट्रेन 19272,हरिद्वार- भावनगर टर्मिनस एक्सप्रेस (द्विसाप्ताहिक) जो 10,14,17,21, 24 और 28 मई को हरिद्वार से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वाया धुरी-बठिंडा-बीकानेर-मेड़ता रोड होकर संचालित होगी।

जोधपुर-बीकानेर-जोधपुर सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन आज

ट्रेन बदले मार्ग में इन स्टेशनों पर करेगी ठहराव:-

इस अवधि में ट्रेन आवागमन में मेड़ता रोड,नागौर,नोखा, बीकानेर, लालगढ़,सूरतगढ़,पीलीबंगा,हनुमान गढ़,संगरिया,मंडी डबवाली और बठिंडा स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

Related posts:

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

August 15, 2026

मां का आरोप युवती कर रही थी बेटे को ब्लैकमेल

August 15, 2026

हैण्डक्राफ्ट कारोबारी सहित दो से 3.58 लाख का फ्रॉड

August 15, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में मनाया 76वां स्थापना दिवस

August 15, 2026

यात्री वाहनों में कैमरा स्पीड गवर्नर एवं वीएलटीडी लगाना अनिवार्य

August 15, 2026

रक्षाबंधन पर उत्तर पश्चिम रेलवे की व्यापक तैयारी, ट्रेनों में लगाए अतिरिक्त डिब्बे

August 15, 2026

स्वाधीनता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 77 व्यक्तियों का सम्मान

August 15, 2026

जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस 7 अक्टूबर को रद्द

August 15, 2026

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में संसदीय कार्य मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

August 15, 2026