Doordrishti News Logo
  • ममता की बौखलाहट है यह
  • बंगाल में टीएमसी का सफाया तय-जोशी

जोघपुर, पश्चिम बंगाल के चुनाव में कोलकाता में जनसम्पर्क कर रहे जोधपुर सासंद एवं केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत एवं वहां के भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला एवं तो़ड़फोड करने की घटना पर जोधपुर भाजपा ने कड़ा रोष जताया है।

भाजपा शहर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी, जिला महामंत्री देवेन्द्र सालेचा, महेन्द्र मेघवाल व डाॅ. करणीसिंह खीची एवं भाजपा संभाग मीडिया प्रमुख अचलसिंह मेड़तिया ने इस घटना पर आक्रोष व्यक्त किया है। जोधपुर सांसद गत साढ़े तीन माह से कोलकाता के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ शांतिपूर्ण तरीके से भाजपा का चुनाव प्रचार कर रहे हैं।

चौथे चरण के मतदान से एक दिन पहले कोलकाता में टीएमसी कार्यकर्ताओं का तांडव देखने का मिला। भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी व भाजपा के पदाधिकारियों ने कहा कि बंगाल में तृणमूल कांग्रेस का आतंक चरम पर है, खुद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपने कार्यकर्ताओं को उकसा रही है। इसी के चलते भाजपा के कार्यकर्ताओं पर चुनाव प्रचार के दौरान कातिलाना हमले किए जा रहे हैं।

गुरूवार रात मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी बैठक कर रहे जोधपुर सांसद केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत के काफिले पर पत्थर बाजी की गई। मंत्री एवं वहां के भाजपा प्रत्याशी के साथ प्रचार कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं पर पत्थर फेंके गए।

केन्द्रीय मंत्री शेखावत की गाड़ी के कांच फोड़ दिए गए, लेकिन स्थानीय प्रशासन एवं पुलिसकर्मी मूकदर्शक बने रहे। भाजपा के जिला महामंत्री एवं पूर्व उप महापौर देवेन्द्र सालेचा ने कहा कि बंगाल में ममता दीदी की कुर्सी हिल रही है इसलिए निरंतर भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला किया जा रहा है। जिला महामंत्री महेन्द्र मेघवाल ने कहा कि केन्द्रीय मंत्री शेखावत के प्रयासों से अधिकांश राजस्थानी प्रवासी भाजपा के पक्ष में मतदान का मानस बना चुके हैं।

बड़े स्तर पर राजस्थानियों का ध्रुवीकरण भाजपा के पक्ष में हुआ है। इसी के चलते ममता दीदी और टीएमसी के कार्यकर्ताओं ने बौखलाट में भाजपा के कार्यकर्ताओं पर हमला करके ओछी मानसिकता का परिचय दिया है। बंगाल की जनता टीएमसी के आतंक से मुक्ति चाहती है लेकिन वहां पर आमलोगों को डराया व धमकाया जा रहा है।

केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र शेखावत पर किया गया हमला निंदनीय है। जिला महामंत्री डाॅ.करणी सिंह खीची ने कहा कि बंगाल में दो मई को एक दशक से अधिक के टीएमसी के आतंक से मुक्ति मिल जाएगी। भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष अतुल भंसाली ने ममता बनर्जी के विधानसभा क्षेत्र भवानीपुर में जोधपुर सांसद केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत के काफिले पर हमले की कड़े शब्दों में निंदा की और कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान भी आमजन को टीएमसी के कार्यकर्ता परेशान कर रहे हैं भाजपा के कई कार्यकर्ताओं पर हमले किए जा चुके हैं लेकिन अब वहां परिवर्तन होगा और भाजपा सत्ता में आकर सुशासन प्रदान करेगी। इसके अलावा भाजपा के अनेक पदाधिकारियों एवं मण्डल कार्यकर्ताओं ने केन्द्रीय मंत्री के काफिले पर हमले की कड़े शब्दों में निंदा की और कहा कि इस बार बंगाल में भाजपा पताका फहराएगी।

Related posts:

ब्रह्मपुरी बस्ती क्षेत्र में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

February 12, 2026

बाछड़ा सरगना सहित पांच शातिर नकबजन गिरफ्तार

February 12, 2026

शिव विवाह का पहला निमंत्रण प्रथम पूज्य को दिया

February 12, 2026

लर्गिंग लिगल स्कील फ्रॉम द बेस्ट में वर्क इज वर्कशिप को न्यायाधीश ने व्याख्यान में समझाया

February 12, 2026

37 गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर की चैकिंग में दो गिरफ्तार

February 12, 2026

प्लॉट पर कब्जा और सामान चुराने वाला जालसाज गिरफ्तार

February 12, 2026

कायलाना में कूदकर युवक ने दी जान

February 12, 2026

मादक पदार्थ प्रकरण में दो साल से फरार चल रहे अभियुक्त को बाड़मेर जेल से पकड़ा

February 12, 2026

नामी कंपनी के नाम से नकली टॉयलेट क्लीनर बनाते पकड़ा

February 12, 2026