Doordrishti News Logo

जैसलमेर जेल से दो आरोपियों को जोधपुर पुलिस लाई

एक आरोपी के खिलाफ हैं 19 प्रकरण दर्ज

जोधपुर(डीडीन्यूज),जैसलमेर जेल से दो आरोपियों को जोधपुर पुलिस लाई। शहर की प्रतापनगर सदर पुलिस ने दो लोगों को जैसलमेर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर जोधपुर लाई है। पिछले साल दर्ज एक प्रकरण में उनसे जांच की जानी है। एक आरोपी के खिलाफ 19 प्रकरण पहले से ही मारपीट आदि के दर्ज हो रखे हैं। दूसरे के खिलाफ एक प्रकरण सामने आया है।

इसे भी पढ़िए – दो युवकों से अज्ञात शख्स ने मारपीट कर नगदी लूटी,केस दर्ज

प्रतापनगर सदर पुलिस ने बताया कि पंचोलिया नाडी निवासी राहुल उर्फ मोंटी पुत्र राकेश और जगदंबा कॉलोनी बोम्बे मोटर निवासी विश्वास उर्फ विष्णु पुत्र विजय सिंह को जैसलमेर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर लाया गया है।आरोपियों के खिलाफ प्रतापनगर सदर थाने में गत वर्ष प्रकरण दर्ज हुआ था। जिसकी जांच बाकी थी।

आरोपी जैसलमेर जेल में बंद थे। इस पर उन्हें प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया। राहुल उर्फ मोंटी के खिलाफ पहले से ही 19 प्रकरण दर्ज हैं जिसमें ज्यादातर मामले मारपीट के हैं,जो कमिश्ररेट के प्रतापनगर,सरदारपुरा,रातानाडा, खांडाफलसा और नागौरी गेट में दर्ज हैं। विश्वास उर्फ विष्णु के खिलाफ एक प्रकरण सामने आया है।

आप अपने संस्थान का विज्ञापन बहुत ही कम लागत में यहां देकर प्रचार- प्रसार करके व्यापार को बढ़ा सकते हैं। विज्ञापन के लिए मोबाइल नंबर –9414135588 पर संपर्क कीजिए।

Related posts:

नशीली दवाइयों की अवैध बिक्री के खिलाफ सघन अभियान

July 16, 2026

महिला सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम में कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

July 16, 2026

कार सवार युवकों से मारपीट के आरोपी कोर्ट में पेश

July 16, 2026

सीसीटीवी की मदद से मिनटों में मिला जेवर नकदी व दस्तावेजों से भरा बैग

July 16, 2026

अभय कमांड सेंटर की सतर्क निगरानी से डीपी चोरी का प्रयास विफल

July 16, 2026

एक ही भूखंड दो लोगों को बेचने का आरोप कोर्ट से मिले इस्तगासे पर केस दर्ज

July 16, 2026

हर्षोल्लास से मनाया ज्ञानोदय स्कूल का स्थापना दिवस

July 16, 2026

प्रो.गोविंद गुप्ता ने आयुर्वेद विवि कुलसचिव का कार्यभार ग्रहण किया

July 16, 2026

राजकीय नर्सिंग कॉलेज में अंगदान महादान पर हुई प्रतियोगिता

July 16, 2026