Doordrishti News Logo

होटल मैनेजर 14 लाख लेकर चंपत कैप्टन ने दी धोखाधड़ी की रिपोर्ट

  • भारतीय सेना के कैप्टन की शादी थी
  • रुपए ऑन लाइन ट्रांसफर किए गए थे

जोधपुर(डीडीन्यूज),होटल मैनेजर 14 लाख लेकर चंपत कैप्टन ने  दी धोखाधड़ी की रिपोर्ट। भारतीय सेना के जोधपुर में पद स्थापित एक कैप्टन के साथ होटल मैनेजर ने धोखाधड़ी कर डाली। कैप्टन की 20-21 फरवरी को शादी थी। होटल में खाना और बुकिंग के लिए मैनेजर को 14 लाख रुपए दिए गए मगर वह रुपए लेकर चंपत हो गया। अब न तो फोन उठा रहा और न ही मैसेज के जवाब दे रहा है। कैप्टन की तरफ से अब मंडोर थाने में धोखाधड़ी में रिपोर्ट दी गई है।

इसे भी पढ़ें – लिव इन में रह रहे युवक की संदिग्ध हालात में मौत

भारतीय सेना के जोधपुर में पद स्थापित एक कैप्टन की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वह मूल रूप से उत्तरप्रदेश के रहने वाले है। 20-21 फरवरी को उनकी खुद की शादी होनी थी। इसके लिए मंडोर स्थित एक होटल के मैनेजर जैन वैभव से खाने ठहरने की बुकिंग करवाई गई थी। होटल मैनेजर जैन वैभव को 14 लाख रुपए ऑन लाइन ट्रांसफर किए गए। मगर वह रुपए लेकर चंपत हो गया। मंडोर पुलिस ने बताया कि होटल सुरपुरा में है। इस बारे में अब जांच आरंभ की गई है।

Related posts:

राजस्थान मोटिवेशनल सोसायटी अचीवर्स अवॉर्ड 2026 समारोह में डॉ.श्वेता माथुर सम्मानित

August 4, 2026

हर्षोल्लास से मनाया स्वामी ब्रह्मानंद शास्त्री का 83वां जन्मोत्सव

August 4, 2026

वाहनों पर PRESS लिखकर किए जा रहे दुरुपयोग के विरुद्ध विशेष अभियान चलाने की मांग

August 4, 2026

आयुक्तालय क्षेत्र में चाइनीज मांझे को लेकर निषेधाज्ञा जारी

August 4, 2026

4095 नशीली गोलियां बरामद मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार

August 4, 2026

मुख्य आरोपी पुलिस अभिरक्षा में

August 4, 2026

प्रदूषित पानी सड़क पर बहाने वाले ट्रैक्टर चालक को पकड़ा

August 4, 2026

मिठाई की दुकान में तोड़फोड़ करने के दो आरोपी शांतिभंग में गिरफ्तार

August 4, 2026

संसदीय कार्य मंत्री ने मण्डलेश्वर महादेव का किया दुग्धाभिषेक

August 4, 2026