Doordrishti News Logo

लिव इन में रह रहे युवक की संदिग्ध हालात में मौत

जोधपुर(डीडीन्यूज),लिव इन में रह रहे युवक की संदिग्ध हालात में मौत। शहर के कुड़ी भगतासनी सेक्टर 11 में रहने वाले एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसके पिता की तरफ से विवेक विहार थाने में मर्ग में रिपोर्ट दी गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजन को सुुपुर्द किया है। अग्रिम पड़ताल जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मृत्यु के कारण का खुलासा हो पाएगा।

इसे भी पढ़ें – पानी के टांके में डूबने से पांच साल के मासूम की मौत

विवेक विहार पुलिस ने बताया कि जैन मंदिर के पास राधा कृष्ण वाटिका तनावड़ा निवासी लिखमा राम जाट पुत्र बालाराम जाट की तरफ से मर्ग में रिपोर्ट दी गई है। इसमें बताया कि उसका पुत्र अशोक जाट कुड़ी भगतासनी सेक्टर 11 सी में लिव इन में रह रहा था। 22 मार्च को अचानक से तबीयत खराब होने पर उसे अस्पताल लाया गया। मगर बाद में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मृत्यु के कारण का खुलासा हो पाएगा। इस बारे में अग्रिम जांच की जा रही है।

Related posts:

राजस्थान मोटिवेशनल सोसायटी अचीवर्स अवॉर्ड 2026 समारोह में डॉ.श्वेता माथुर सम्मानित

August 4, 2026

हर्षोल्लास से मनाया स्वामी ब्रह्मानंद शास्त्री का 83वां जन्मोत्सव

August 4, 2026

वाहनों पर PRESS लिखकर किए जा रहे दुरुपयोग के विरुद्ध विशेष अभियान चलाने की मांग

August 4, 2026

आयुक्तालय क्षेत्र में चाइनीज मांझे को लेकर निषेधाज्ञा जारी

August 4, 2026

4095 नशीली गोलियां बरामद मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार

August 4, 2026

मुख्य आरोपी पुलिस अभिरक्षा में

August 4, 2026

प्रदूषित पानी सड़क पर बहाने वाले ट्रैक्टर चालक को पकड़ा

August 4, 2026

मिठाई की दुकान में तोड़फोड़ करने के दो आरोपी शांतिभंग में गिरफ्तार

August 4, 2026

संसदीय कार्य मंत्री ने मण्डलेश्वर महादेव का किया दुग्धाभिषेक

August 4, 2026