Doordrishti News Logo

नव संवत्सर पर होंगे भव्य आयोजन

  • 28 को सांस्कृतिक संध्या
  • शहर के सभी चौराहो पर होगी आकर्षक रोशनीे

जोधपुर(डीडीन्यूज),नव संवत्सर पर होंगे भव्य आयोजन। भारतीय हिन्दू नव संवत्सर विक्रम संवत 2082 चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को लेकर भारतीय नववर्ष महोत्सव समिति के की बैठक हुई। भारतीय नववर्ष को लेकर कई आयोजन इस बार भी किए जाएंगे। सांस्कृतिक संध्या के साथ सभी चौराहों को आकर्षक रोशनी से सजाया जाएगा। आदर्श विद्या मंदिर में नववर्ष महोत्सव समिति की बैठक आयोजित हुई।

इसे भी पढ़ें – बिहार से आकर गर्ल फ्रेंड को चाकू मारे,बचाव में पिता भी चोटिल

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के धर्म जागरण मंच के क्षेत्र प्रचारक ललित शर्मा,संरक्षक निर्मल गहलोत, समिति के समन्वयक नथमल पालीवाल,अध्यक्ष अशोक चौहान, महासचिव वरूण धनाडिया की अध्यक्षता में यह बैठक हुई।

समिति अध्यक्ष अशोक चौहान व महासचिव वरुण धनाडिय़ा ने बताया कि समिति की ओर से भारतीय नववर्ष पर शुरू होने वाले कार्यक्रम व शोभायात्रा व स्नेह मिलन को लेकर चर्चा की गई। इसके साथ ही शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां भी आकर्षण का केंद्र होगा।धर्म जागरण मंच के क्षेत्र प्रचारक ललित शर्मा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे जीवन में राष्ट्र सर्वोपरि होना चाहिए।

भारतीय संस्कृति दुनिया की अति प्राचीन संस्कृति है। राष्ट्र धर्म का पालन देश के सभी नागरिकों का सर्वोपरि कर्तव्य है। संरक्षक निर्मल गहलोत ने बताया कि भारतीय नव वर्ष के अवसर पर सात दिवसीय कार्यक्रम जिनमें विभिन्न सेवा कार्यों के साथ अलग-अलग जगह पर शुभकामना संदेश भी दिया जाएगा। 28 मार्च को पावटा बी रोड में महोत्सव के तहत सांस्कृतिक संध्या व सामूहिक भोज,भजन कार्यक्रम के आयोजन होंगे।

समन्वयक नथमल पालीवाल व शोभायात्रा संयोजक हेमेंद्र गौड़ ने बताया कि शोभायात्रा घंटाघर से रवाना होकर जलजोग चौराहा पहुंचेगी। जहां भव्य कार्यक्रम व दीपदान और आतिशबाजी का आयोजन होगा।

Related posts:

ट्रैक्टर और इको गाड़ी की आमने-सामने टक्कर में तीन घायल

September 16, 2026

स्थानीय लोगों की सूचनाओं से तस्करी पर प्रहार:पुलिस महानिदेशक

September 16, 2026

रंगाई छपाई का दूषित पानी सीवर लाइन से जोजरी में छोड़ा चार लोगों पर केस दर्ज

September 16, 2026

निजी अस्पताल के पास से बोलेरो में रखा लेपटॉप बैग और क्रेडिट कार्ड चोरी

September 16, 2026

किला रोड गणेश मंदिर के पास देर रात मारपीट

September 16, 2026

वार्ड 50 के मतदान केन्द्र 338 क्षेत्र में 16 को सार्वजनिक अवकाश

September 16, 2026

उम्मेद अस्पताल गेट संख्या पांच के सामने देर रात फायरिंग की आशंका में पुलिस की भागदौड़

September 16, 2026

पंखे के हुक में वृद्ध ने फंदा लगाकर दी जान

September 16, 2026

अंगदान की सहमति देने वाले परिवार को किया सम्मानित

September 16, 2026