Doordrishti News Logo

बिहार से आकर गर्ल फ्रेंड को चाकू मारे,बचाव में पिता भी चोटिल

  • आरोपी दस्तयाब
  • घर में रखे सब्जी काटने वाले चाकू से हमला
  • दो महिने पहले हुई दोस्ती

जोधपुर(डीडीन्यूज),बिहार से आकर गर्ल फ्रेंड को चाकू मारे,बचाव में पिता भी चोटिल। शहर के बासनी औद्योगिक क्षेत्र श्रमिक कॉलोनी में गुरुवार रात चाकूबाजी हुई। बिहार से आए एक युवक ने अपनी गर्ल फ्रेंड से विवाद के बाद घर में रखा चाकू उठाया और हमला कर दिया। बीच बचाव में युवती का पिता आया तो उस पर भी हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें – आर्मी हवलदार ने शस्त्र एवं उपकरण गृह के कमरे में लगाया फंदा

दोनों को एम्स अस्पताल लाया गया। युवती का उपचार जारी है। उसके तीन चार जगहों पर घाव होना बताया गया है। पेट में भी चाकू लगा है। बासनी थानाधिकारी नितिन दवे ने बताया कि मूलत:बिहार के बस्कर हाल श्रमिक कॉलोनी में रहने वाले एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दी है।

रिपोर्ट में बताया कि उसकी पुत्री गांव में रहती थी। तब गांव के फौदार कुमार बिहारी से दोस्ती हो गई थी। दोस्ती दो महिने पहले हुई थी। अब उसकी बेटी जोधपुर यहां श्रमिक कॉलोनी में उसके पास आ गई। उसकी बेटी का दोस्त फौदार कुमार बिहार से आया और यहां घर आकर कल रात में बहसबाजी करने लगा।

बोलचाल बढऩे के बाद उसने घर में रखा सब्जी काटने वाले चाकू से हमला कर दिया। चाकू का वार उसकी बेटी के पेट और अन्य जगहों पर लगा। बीच बचाव में उसके भी घाव लग गए। थानाधिकारी दवे ने बताया कि हत्या प्रयास में प्रकरण दर्ज कर आरोपी फौदार कुमार को दस्तयाब कर लिया गया। युवती का एम्स में उपचार चल रहा है।

Related posts:

मेड़ता रोड-मूंडवा रेलखंड पर संख्या 75 व 76 एक अगस्त से स्थायी बंद

July 29, 2026

गुरु पूर्णिमा पर प्रकाशपुरी आश्रम में संगोष्ठी व अनुष्ठान आज

July 29, 2026

लायंस क्लब जोधपुर सेंट्रल ने किया गौसेवा

July 29, 2026

गुरुः साक्षात परब्रह्म तस्मै श्री गुरवे नम: ....

July 29, 2026

एमडीएमएच गायनिक विंग में हुआ अंगदान जागरूकता कार्यक्रम

July 29, 2026

शाला क्रीड़ा संगम में तीरंदाजी रेंज की सुविधा शुरू

July 28, 2026

सुरक्षित एवं संरक्षित रेल संचालन में स्टेशन मास्टरों की भूमिका महत्वपूर्ण- डीआरएम

July 28, 2026

18 ट्रिप रद्द रहने के बाद आज पटरी पर लौटेगी जोधपुर-हडपसर सुपरफास्ट

July 28, 2026

तस्कर कार को छोड़ भागा गाड़ी से 161.420 किलोग्राम डोडा पोस्त चूरा बरामद

July 28, 2026