Doordrishti News Logo
  • आर्मी हवलदार ने शस्त्र एवं उपकरण गृह के कमरे में लगाया फंदा
  • शव का पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
  • कारण का खुलासा नहीं

जोधपुर,आर्मी हवलदार ने शस्त्र एवं उपकरण गृह के कमरे में लगाया फंदा। शहर के शिकारगढ़ स्थित आर्मी एरिया में गुरुवार को आर्मी के एक हवलदार ने शस्त्र एवं उपकरण गृह के कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। वह यहां पर अकेला ही रहता था। उसके आत्महत्या किए जाने का कारण पता नहीं चला है।

इसे भी पढ़िए – टायर फटने के बाद पानी का टैंकर पलटा,चालक की मौत

एयरपोर्ट थाना पुलिस ने आज दोपहर में शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजन के सुपुर्द किया।एयरपोर्ट थानाधिकारी सुरेश चौधरी ने बताया कि मिसाइल रेजीमेंट में तैनात हवलदार बालीपाड़ा पडानी धामागढ जिला भदरक ओडिसा मृत्युजंय दास पुत्र दुसासन दास ने शस्त्र एवं उपकरण गृह के कमरे में पंखे के हुक में फंदा लगा कर जान दी।

उन्होंने बताया कि आर्मी एरिया शिकारगढ़ में तैनात मिसाइल रेजीमेंट के नायक सूबेदार बजरंगी सिंह को मृत्युंजय दास बिस्तर पर नहीं मिला था। तब साथी सैनिक को उसकी तलाश करने भेजा। बाद में पता लगा कि मृत्युंजय दास ने शस्त्र एवं उपकरण गृह के कमरे में फंदा लगा लिया है। उसे फंदे से उतार कर सैन्य अस्पताल लाया गया, मगर चिकित्सक ने मृत बता दिया।

बाद में पुलिस को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची। घटना गुरूवार की अलसुबह साढ़े चार बजे के आस- पास की है। थानाधिकारी सुरेश चौधरी ने बताया कि आत्महत्या का कारण पता नहीं चला है,मृतक यहां पर अकेला ही रहता था। घटना को लेकर सूबेदार बजरंगी सिंह ने मर्ग में रिपोर्ट दी है।शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। अग्रिम जांच की जा रही है।

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026