मरुधर एक्सप्रेस रविवार को साढ़े तीन घंटे देरी से रवाना होगी
जोधपुर(डीडीन्यूज),मरुधर एक्सप्रेस रविवार को साढ़े तीन घंटे देरी से रवाना होगी। जयपुर रेलवे स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य प्रगति पर होने के कारण जोधपुर-वाराणसी सिटी मरुधर एक्सप्रेस रविवार को जोधपुर से साढ़े तीन घंटे देरी से प्रस्थान करेगी।
इसे भी पढ़ें – आयुर्वेद की महान विरासत से समाज को आरोग्यवान बनाएं-बागड़े
सीनियर डीसीएम विकास खेड़ा ने बताया कि जयपुर रेलवे स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य के चलते प्लेटफॉर्म संख्या 2 व 3 पर एयर कोनकोर्स निर्माण कार्य के कारण ट्रेन 14864, जोधपुर-वाराणसी सिटी मरुधर एक्सप्रेस जो 23 मार्च को जोधपुर से प्रस्थान करेगी वह अपने निर्धारित समय सुबह 8.25 बजे से 3.30 घंटे देरी से प्रस्थान करेगी।
उन्होंने बताया कि इसी प्रकार ट्रेन 22996,जोधपुर-दिल्ली मंडोर सुपरफास्ट जो शनिवार को जोधपुर से रवाना होगी वह कनकपुरा रेलवे स्टेशन पर 30 मिनट रेगुलेट रहेगी।
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

