Doordrishti News Logo

भद्रा का साया रहने से होलिका दहन के लिए सिर्फ एक घंटा

जोधपुर(डीडीन्यूज),भद्रा का साया रहने से होलिका दहन के लिए सिर्फ एक घंटा। इस साल होली का पर्व 13 और 14 मार्च को मनाया जाएगा। गुरुवार को होलिका दहन किया जाएगा और अगले दिन होली खेली जाएगी।

इस नीली लाइन को टच कीजिए और पढ़िए – घर के बाहर खड़ी लोडिंग ऑटो को लगाई आग

दरअसल फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को हर वर्ष होलिका दहन किया जाता है और इसे छोटी होली भी कहा जाता है। होलिका दहन में तिथि,भद्रा और शुभ मुहूर्त का विशेष ध्यान रखा जाता है,लेकिन होलिका दहन पर इस बार सुबह 10 बजकर 35 मिनट से रात 11 बजकर 26 मिनट तक भद्रा का साया रहने वाला है।

शास्त्रों के अनुसार,होलिका दहन कभी भी भद्रा काल में नहीं करना चाहिए। कहा जाता है कि विधि पूर्वक और नियमों के साथ होलिका दहन किया जाए तो सभी चिंता व परेशानियां भी उसी अग्नि में स्वाहा हो जाती हैं और परिवार में सुख- शांति का वास होता है। फाल्गुन पूर्णिमा 13 मार्च को सुबह 10 बजकर 35 मिनट से 14 मार्च को दोपहर 12 बजकर 24 मिनट तक रहेगी।

13 मार्च को दिन और रात को पूर्णिमा तिथि होने की वजह से होलिका दहन इसी दिन किया जाएगा। इसमें भद्रा काल सुबह 10 बजकर 35 मिनट से रात 11 बजकर 26 मिनट तक रहेगा।
होलिका दहन का मुहूर्त फाल्गुन मास शुक्ल पक्ष में 13 मार्च की रात्रि को होलिका दहन का पर्व मनाया जाएगा।

गुरुवार सुबह 10.35 बजे फाल्गुन पूर्णिमा तिथि प्रारंभ होगी,जो 14 मार्च दोपहर 12.24 बजे तक रहेगी। होलिका दहन का शुभ मुहूर्त रात होलिका दहन के लिए 1 घंटा 4 मिनट का समय मिलेगा। दरअसल रात 11 बजकर 26 मिनट तक भद्रा व्याप्त रहने की वजह से होलिका दहन नहीं किया जा सकेगा। होलिका दहन मुहूर्त रात 11 बजकर 27 मिनट से मध्य रात्रि 12 बजकर 30 मिनट तक है।

होली पर इस साल का पहला चंद्र ग्रहण
इस साल का पहला चंद्र ग्रहण फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा के दिन 14 मार्च को सुबह 9.29 से दोपहर 3.29 बजे तक रहेगा। यह पूर्ण ग्रहण होगा। यह चंद्र ग्रहण धुलंडी के दिन लगेगा लेकिन भारत में दिखाई नहीं देने के कारण इस चंद्र ग्रहण का भारत में कोई असर नहीं होगा।

ग्रहण भारत में नहीं दिखने से यहां सूतक भी नहीं रहेगा,इस वजह से पूरे दिन धर्म-कर्म और पूजा-पाठ आदि शुभ काम किए जा सकेंगे। ऐसे में इसका कोई असर होली के त्योहार पर भी नहीं होगा। यह ग्रहण भारतीय समयानुसार सुबह 10.41 से दोपहर 2.18 बजे तक रहेगा। भारत में नहीं दिखाई देने से इस ग्रहण का धार्मिक दृष्टि से कोई महत्व नहीं होगा।

हर समाचार को जल्दी पढ़ने के लिए घंटी के निशान पर क्लिक कीजिए।

Related posts:

पानी की समस्या को लेकर टंकी पर चढ़े लोग: कूदने की चेतावनी

April 30, 2026

दिनदहाड़े घर से पांच लाख का सोना और तीन लाख की चांदी ले गए

April 30, 2026

बीकानेर पुलिस हिरासत से फरार आरोपी राइका बाग स्टेशन पर पकड़ा गया

April 30, 2026

जनगणना 2027 के लिए अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

April 30, 2026

विवाह कार्यक्रम के लिए वाणिज्यिक गैस सिलेंडर आवंटन के लिए आवेदन प्रक्रिया निर्धारित

April 30, 2026

कलक्टर ने किया पीएचईडी कार्यालय का औचक निरीक्षण

April 30, 2026

भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस के मई में 14 ट्रिप रद्द

April 30, 2026

बीएल मीणा बने उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रधान वित्त सलाहकार

April 30, 2026

26 जुलाई तक 27 ट्रिप और करेंगी 3 जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनें

April 30, 2026