26 जुलाई तक 27 ट्रिप और करेंगी 3 जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनें
- समर स्पेशल ट्रेनों से राहत
- जोधपुर मंडल के 27 अतिरिक्त ट्रिप
- भावनगर-हरिद्वार का संचालन भी जारी
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),26 जुलाई तक 27 ट्रिप और करेंगी 3 जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनें। गर्मी की छुट्टियों में बढ़ती यात्री भीड़ को देखते हुए रेलवे द्वारा जोधपुर मंडल से संचालित तीन जोड़ी समर स्पेशल साप्ताहिक ट्रेनों के 26 जुलाई तक कुल 27 अतिरिक्त ट्रिप चलाए जा रहे हैं। इसके साथ ही भावनगर- हरिद्वार रूट पर भी समर स्पेशल ट्रेन के 5 ट्रिप और संचालित किए जाएंगे।
मंडल के सीनियर डीसीएम हितेश यादव ने बताया कि ग्रीष्मकालीन अवकाश में यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था की गई है। आवश्यकता पड़ने पर ट्रेनों की संख्या में और वृद्धि भी की जा सकती है।
ये रहेगा प्रमुख शेड्यूल
◆ट्रेन संख्या 04827,भगत की कोठी-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक एक्सप्रेस भगत की कोठी से प्रत्येक शनिवार प्रातः 11.30 बजे प्रस्थान, रविवार सुबह 7.25 बजे बांद्रा टर्मिनस आगमन (11 जुलाई तक,11 ट्रिप शेष)
◆ट्रेन संख्या 04828,बांद्रा टर्मिनस-भगत की कोठी साप्ताहिक एक्सप्रेस,बांद्रा टर्मिनस से प्रत्येक रविवार सुबह 10.30 बजे प्रस्थान,सोमवार सुबह 4.30 बजे भगत की कोठी आगमन (12 जुलाई तक,11 ट्रिप शेष)
◆ट्रेन संख्या 04813 भगत की कोठी-दानापुर साप्ताहिक एक्सप्रेस,भगत की कोठी से प्रत्येक बुधवार शाम 5.20 बजे प्रस्थान, गुरुवार शाम 5.45 बजे दानापुर आगमन (15 जुलाई तक,11 ट्रिप शेष)
आयुर्वेद विश्वविद्यालय में लगाया रक्तदान शिविर
◆ट्रेन संख्या 04814, दानापुर- भगत की कोठी साप्ताहिक एक्सप्रेस दानापुर से प्रत्येक गुरुवार शाम 7 बजे प्रस्थान,शनिवार रात्रि 1 बजे भगत की कोठी आगमन (16 जुलाई तक,11 ट्रिप शेष)
◆ट्रेन संख्या 09271,भावनगर- हरिद्वार साप्ताहिक एक्सप्रेस भावनगर टर्मिनस से प्रत्येक रविवार सुबह 4.25 बजे प्रस्थान,सोमवार दोपहर 3 बजे हरिद्वार आगमन (31 मई तक,5 ट्रिप शेष)
◆ट्रेन संख्या 09272,हरिद्वार- भावनगर टर्मिनस साप्ताहिक एक्सप्रेस हरिद्वार से प्रत्येक सोमवार शाम 4.25 बजे प्रस्थान, बुधवार सुबह 4.35 बजे भावनगर टर्मिनस आगमन (25 मई तक,5 ट्रिप शेष)
रेलवे के अनुसार इन स्पेशल ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने में सहूलियत होगी और गर्मी के मौसम में यात्रा अधिक सुगम बन सकेगी।
