सीमा सुरक्षा बल फ्रंटियर मुख्यालय जोधपुर में मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

जोधपुर(डीडीन्यूज),सीमा सुरक्षा बल फ्रंटियर मुख्यालय जोधपुर में मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस। फ्रंटियर मुख्यालय,बीएसएफ जोधपुर द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ Accelerate Action थीम पर मनाया गया,जो लैंगिक समानता को बढ़ावा देने की तात्कालिकता पर जोर देता है।

इसे भी पढ़ें – होली व शीतला अष्टमी के मद्देनजर निषेधाज्ञा लागू

Accelerate Action साल की विशेष थीम निर्धारित की गई है,जो महिलाओं की स्थिति और उनके अधिकारों को ओर अधिक सशक्त एवं मजबूत बनाता है। इस विशेष अवसर पर फ्रंटियर मुख्यालय, बीएसएफ,जोधपुर में बावा संगठन द्वारा एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बावा संगठन, फ्रंटियर राजस्थान की प्रमुख प्रतिभा गर्ग,मधु हुड्डा,मीनी जौई,शान्ति राजा एवं बावा संगठन की अन्य सदस्यों और बीएसएफ में कार्यरत महिला प्रहरियॉं उपस्थित थी।

इस अवसर पर बीएसएफ ने महिला प्रहरियों के लिए कई उपयोगी और प्रेरणादायक कार्यक्रमों का आयोजन किया,जिसमें महिलाओं की स्वास्थ्य जांच,एक्यूप्रेशर थेरेपी,बोन मैरो टेस्टिंग,सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) का प्रदर्शन एवं व्याख्यान आदि आयोजित किए गये। इन कार्यक्रमों के माध्यम से महिला प्रहरियों एवं बावा सदस्यों को उनके स्वास्थ्य और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के दौरान,सीमा सुरक्षा बल में कार्यरत महिला प्रहरियों ने अपने अनुभवों को साझा किया। उन्होंने बल में अपने कर्तव्यों, प्रशिक्षण गतिविधियों और अपने कार्यों में आने वाली चुनौतियों के बारे में बातचीत की। इन महिलाओं ने यह भी बताया कि कैसे उन्होंने अपने कार्यों में उत्कृष्टता प्राप्त की और बल में अपने योगदान को मजबूत किया। यह कार्यक्रम महिलाओं की कार्य क्षमता,सशक्तिकरण और समाज में उनकी भूमिका को पहचानने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

कार्यक्रम के दौरान,बावा संगठन की अध्यक्ष प्रतिभा गर्ग ने मुख्य अतिथि के तौर पर कार्यक्रम को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने महिला सशक्तिकरण,लैंगिक समानता और समाज में महिलाओं की भूमिका को मजबूत बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। गर्ग ने कहा महिलाओं का समाज में योगदान अपरिहार्य है और यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम उन्हें समान अवसर और सम्मान प्रदान करें। आज का दिन हमें यह याद दिलाता है कि महिलाओं के अधिकारों और उनके योगदान की सराहना करना आवश्यक है,ताकि वे अपनी पूरी क्षमता के साथ आगे बढ़ सकें तथा देश तथा समाज के विकास में बराबर की भागीदार बन सके।

इसी क्रम में राजपाल सिंह उप महानिरीक्षक ने बताया कि सीमा सुरक्षा बल में महिला प्रहरियों की अंतरराष्ट्रीय सीमा सुरक्षा में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका है वे पुरुष प्रहरियों के साथ कन्धे से कन्धा मिलाकर कर्तव्य निर्वहन कर रही हैं चाहे तपती गर्मी और धूल भरी आंधी हो या कड़ाके की ठंड।

राजस्थान सीमांत में वर्तमान में 777 महिला प्रहरी तैनात हैं जिसमें सभी रेंक एवं केडर का प्रतिनिधित्व है। उन्होंने बताया कि एमएल गर्ग, महानिरीक्षक,राजस्थान फ्रंटियर के नेतृत्व में महिला प्रहरियों की वेलफेयर से संबंधित समस्याओं का तुरंत निवारण किया जाता है।

उन्होंने बीएसएफ में कार्यरत महिला प्रहरियों की प्रेरणादायक कहानियाँ साझा की और बताया कि किस तरह उन्होंने अपने कार्यों में उत्कृष्टता हासिल की और बल में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने बल की महिला प्रहरियों की मेहनत,समर्पण और उनकी अद्वितीय कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की तथा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की सभी महिलाओं को हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित की।

Related posts:

मारपीट कर दो लाख रुपए छीनने का आरोप

November 20, 2025

सर्विस बुक की अनुपलब्धता पेंशन में बाधक नहीं

November 20, 2025

यूको बैंक एटीएम से शातिरों ने उपकरण लगाकर ग्राहकों के फंसे 9 हजार निकाले

November 20, 2025

पानी की मोटर चुराने के बाद अन्य घटना करने वाले थे: तीन महिला सहित चार गिरफ्तार

November 19, 2025

अवैध बजरी खनन एवं परिवहन में वांटेड गिरफ्तार,टॉप टेन में चयनित

November 19, 2025

कांस्टेबल पर गाड़ी चढ़ाकर जान से मारने की नीयत का मामला: मुंबई की युवती सहित चार गिरफ्तार

November 19, 2025

उत्तर पश्चिम रेलवे को चालू वित्त वर्ष में 4,780 करोड़ रुपए का रिकॉर्ड राजस्व

November 19, 2025

आयुर्वेद की शक्ति शास्त्राध्ययन और अनुसंधान में निहित-प्रो.गौड़

November 19, 2025

चुटकियों में धुलने लगी ट्रेन,भगत की कोठी में लगा ऑटोमेटिक कोच वाशिंग प्लांट

November 19, 2025