Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर के शास्त्री नगर डी सेक्टर में अपने घर से कुछ ही दूरी पर अस्पताल जा रही एक युवती के हाथ से बाइक सवार दो युवक मोबाइल झपट कर भाग गए। पुलिस अब आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। फिलहाल लुटेरे युवकों का पता नहीं चला है। घटना मंगलवार की है।

शास्त्रीनगर थाने के एएसआई सोहनराम ने बताया कि डी सेक्टर मकान नंबर 24 में रहने वाली अभिलाषा पुत्री सुल्तानसिंह जाट ने यह रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि वह मंगलवार को घर के पास में ही एक अस्पताल जा रही थी। वह मोबाइल पर किसी परिचित से बात कर रही थी। इतने में पीछे से एक बाइक पर दो बदमाश आए और उसके हाथ पर झपटा मारकर मोबाइल छीन कर ले गए। वह चिल्लाई तब तक बदमाश भाग गए। एएसआई सोहनराम के अनुसार घटना को लेकर जांच की जा रही है। आस पास गली में लगे सीसीटीवी फुटेज को देखा जा रहा है। फिलहाल लुटेरों का पता नहीं चल पाया है।

Related posts:

ब्रह्मपुरी बस्ती क्षेत्र में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

February 12, 2026

बाछड़ा सरगना सहित पांच शातिर नकबजन गिरफ्तार

February 12, 2026

शिव विवाह का पहला निमंत्रण प्रथम पूज्य को दिया

February 12, 2026

लर्गिंग लिगल स्कील फ्रॉम द बेस्ट में वर्क इज वर्कशिप को न्यायाधीश ने व्याख्यान में समझाया

February 12, 2026

37 गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर की चैकिंग में दो गिरफ्तार

February 12, 2026

प्लॉट पर कब्जा और सामान चुराने वाला जालसाज गिरफ्तार

February 12, 2026

कायलाना में कूदकर युवक ने दी जान

February 12, 2026

मादक पदार्थ प्रकरण में दो साल से फरार चल रहे अभियुक्त को बाड़मेर जेल से पकड़ा

February 12, 2026

नामी कंपनी के नाम से नकली टॉयलेट क्लीनर बनाते पकड़ा

February 12, 2026