Doordrishti News Logo

वीरगति प्राप्त श्रवण सियाग को शेखावत ने दी श्रद्धांजलि

कई शोकसभाओं में हुए शामिल

जोधपुर(डीडीन्यूज),वीरगति प्राप्त श्रवण सियाग को शेखावत ने दी श्रद्धांजलि। केंद्रीय पर्यटन व संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने जोधपुर का नाम ऊंचा करने वाले वीरगति प्राप्त श्रवण सियाग को उनके गांव बोरानाडा जाकर कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

यह भी पढ़ें – दो युवकों से चाकू बरामद,आर्म्स एक्ट में केस दर्ज

बोरानाडा में पूर्व कुलपति डॉ.गुलाब सिंह चौहान,सरपंच प्रतिनिधि गिरधारी लाल,पूर्व प्रधान पंस लूणी, भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री शैलाराम सारण,गणपत बेनिवाल और कई लोग उपस्थित थे।

शेखावत लूणी विधानसभा क्षेत्र और जोधपुर शहर में अनेक शोकसभाओं में भी शामिल हुए। पूर्व सांसद जसवंत सिंह विश्नोई,जिला अध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल,देहात अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह भाटी सहित अनेक पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि साथ थे।

वार्षिक महोत्सव में शामिल हुए
शेखावत कृष्णा खेड़ा सतलाना सन्त किशनाराम के मन्दिर के छठे वार्षिक महोत्सव में शामिल हुए। मन्दिर में दर्शन कर साधु-संतों आशीर्वाद लिया। राजाराम आश्रम शिकारपुरा के गादीपति सन्त दया राम से आशीर्वाद प्राप्त किया। कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल भी इस दौरान साथ थे।

Related posts: