Doordrishti News Logo

फर्जी नंबर प्लेट लगे होने के संदेह में एसयूवी जब्त

  • गाड़ी के आगे नंबर प्लेट लगी थी, पीछे नहीं मिली
  • सीट के नीचे एक और नंबर प्लेट मिली

जोधपुर(डीडीन्यूज),फर्जी नंबर प्लेट लगे होने के संदेह में एसयूवी जब्त। शहर की एयरपोर्ट थाना पुलिस ने सांसी बस्ती मोड़ के पास में एक स्कार्पियो को पकड़ा। गाड़ी के आगे नंबर प्लेट लगी थी मगर पीछे नहीं लगी होने पर चैकिंग की गई। गाड़ी की सीट के नीचे भी एक नंबर प्लेट मिली। इस पर पुलिस ने गाड़ी को सीज कर एक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। संदेह है कि गाड़ी चोरी की हो सकती है।

यह भी पढ़ें – 278 संदिग्ध वाहनों की चैकिंग, राजकोप ऐप पर 177 संदिग्ध लोगों का फोटो मिलान

एयरपोर्ट थाना पुलिस के अनुसार 26 फरवरी को पुलिस संदिग्ध वाहनों की चैकिंग में लगी थी। तब एयरपोर्ट क्षेत्र में वीआईपी ड्यूटी के बाद एसआई पूर्ण सिंह मय जाब्ते ने सांसी बस्ती के नुक्कड़ पर एक सफेद रंग की स्कार्पियो का पकड़ा। उस गाड़ी के आगे नंबर प्लेट लगी हुई थी,मगर पीछे कोई नंबर प्लेट नहीं थी। तब गाड़ी को चैक किए जाने के साथ पीछे की सीट के नीचे एक अन्य नंबर प्लेट मिली। इसके चालक भोपालगढ़ निवासी दिनेश से भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर गाड़ी को सीज कर दिया गया।

पुलिस ने गाड़ी के इंजिन चैसिस नंबर भी चैक किए हैं। आशंका है कि गाड़ी चोरी की हो सकती है। फिलहाल इस बारे में पुलिस की तरफ से जांच की जा रही है।

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026