Doordrishti News Logo

कीटनाशक के लिए ऑन लाइन रकम भेजी,दवाई नहीं दी

जोधपुर,(डीडीन्यूज)।कीटनाशक के लिए ऑन लाइन रकम भेजी,दवाई नहीं दी। शहर के जुड़ गांव में रहने वाले एक कृषक ने खेत की फसल के लिए ऑनलाइन कीटनाशक दवाई को बुक करवाया। देहरादून की एक फर्म को 4.50 लाख रुपए भेजे,मगर अब तक न तो दवाई भेजी गई और न ही दी गई राशि लौटाई गई। पीडि़त ने इस बारे में करवड़ थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दी है।

इसे भी पढ़ें – डिस्कॉम जेइएन की कार से बैग पार बैग में थे तीन लाख

करवड़ पुलिस ने बताया कि जुड़ निवासी अनिल पुत्र सहीराम विश्रोई ने मामला दर्ज करवाया है। इसमें बताया कि उसने अपने खेत में फसल के लिए कीटनाशक दवाई के लिए उत्तराखंड देहरादून की एक फर्म से गत साल अक्टूबर में संपर्क किया था।

फर्म के मुताबिक उसने 4.50 लाख रुपए ऑनलाइन भेज दिए थे। मगर फर्म चलाने वाले नितिन सिंघल आदि ने मिलकर राशि को हड़प कर लिया। उसे कीटनाशक दवाई भी नहीं भेजी और रुपए खुर्दबुर्द कर दिए। मामले में करवड़ पुलिस ने धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की। जांच एएसआई मोहनराम की तरफ से की जा रही है।

Related posts:

जोधपुर में स्लीप एपनिया जांच के लिए दो मशीनें-चिकित्सा मंत्री

March 5, 2026

बिलाड़ा विधानसभा क्षेत्र में सीमा ज्ञान के लिए होगा ज्वॉइंट सर्वे-वन राज्य मंत्री

March 5, 2026

ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के कारण अप्रेल में रेल यातायात रहेगा प्रभावित

March 5, 2026

जोधपुर-जैसलमेर सेक्शन पर 121 किमी/घंटा हाई-स्पीड परीक्षण सफल

March 5, 2026

दीपक चौधरी ने जोधपुर मंडल के डीसीएम का कार्यभार संभाला

March 5, 2026

लाडनूं यार्ड में एलसी पर बॉक्स पुशिंग का कार्य पूरा

March 5, 2026

गैस सिलेण्डर से भरे ट्रक ने छीनी दो जिंदगियां

March 5, 2026

खजुराहो-उदयपुर व स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस के समय में बदलाव

March 5, 2026

नि:शुल्क मेमोग्राफी जांच एवं स्तन कैंसर जागरूकता शिविर रविवार को

March 5, 2026