Doordrishti News Logo

राजगढ़ जेल में बंद नकबजन को जोधपुर पुलिस लाई

  • आरोपी के खिलाफ नकबजनी के 30 प्रकरण दर्ज
  • हनुमानगढ़ जिले का है हार्डकोर

जोधपुर,(डीडी न्यूज)। राजगढ़ जेल में बंद नकबजन को जोधपुर पुलिस लाई। शहर के बनाड़ थाना क्षेत्र नांदड़ी में साल भर पहले नकबजनी के आरोप में वांटेड चल रहे एक नकबजन को पुलिस ने राजगढ़ जिले की जेल से गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ चोरियों के अब तक 30 प्रकरण सामने आए है। दो राजगढ़ और दो मामले जोधपुर कमिश्ररेट के भी है। वह चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाने में वांछित है।

इसे भी पढ़िए – जेल से गिरफ्तार तस्कर को वापिस जेल भेजा

बनाड़ थाने के एएसआई रामलाल ने बताया कि नांदड़ी में गत साल फरवरी माह में एक मकान में चोरी हुई थी। तब पुलिस ने तीन लोगों को पहले ही गिरफ्तार किया था। मगर एक आरोपी हनुमानगढ़ जिले के आईआईटी कॉलोनी निवासी हनुमान उर्फ राजवीर पुत्र मनफूल बावरी की तलाश जारी थी।

वह हाल में राजगढ़ जिले में एक चोरी के प्रकरण में गिरफ्तार होने और जेल में होने की जानकारी मिली। इस पर पुलिस की टीम राजगढ़ जेल से उसे गिरफ्तार कर लाई है।एएसआई रामलाल के अनुसार आरोपी के खिलाफ अब तक 30 प्रकरण नकबजनी के सामने आए हैं। जोधपुर कमिश्ररेट के बनाड़ एवं चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाने में मामले दर्ज हैं।

Related posts:

काचीगुड़ा-भगत की कोठी एक्सप्रेस का नांदुरा स्टेशन पर ठहराव

April 21, 2026

AI का खेल: एक टिकट से चार सफर! मरुधर एक्सप्रेस में फर्जीवाड़ा बेनकाब

April 21, 2026

मोदरान स्टेशन पर चेन्नई सुपरफास्ट का ठहराव प्रारंभ,जनप्रतिनिधियों ने दिखाई हरी झंडी

April 21, 2026

झालामंड लोहार कॉलोनी को मिली 3 करोड़ की सौगात,CC रोड- सीवरेज का काम शुरू

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप,उद्घाटन कार्यक्रम रद्द

April 20, 2026

अन्याय के खिलाफ आवाज ही ब्राह्मणत्व: पुरोहित

April 20, 2026

डॉ.सिद्धार्थ लोढ़ा बने अध्यक्ष, डॉ.प्रदीप जैन सचिव

April 20, 2026

VVIP विजिट पर ट्रैफिक डायवर्जन, जानिए कौन सा रूट रहेगा बंद

April 20, 2026