आयुर्वेद विश्वविद्यालय में हर्षोल्लास से मनाया गणतंत्र दिवस

जोधपुर,(डीडी न्यूज)। आयुर्वेद विश्वविद्यालय में हर्षोल्लास से मनाया गणतंत्र दिवस। डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन आयुर्वेद विश्वविद्यालय में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह पूर्वक एवं उत्साह और जोश के साथ मनाया गया।

इसे भी देखें – नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने मनाया गणतंत्र दिवस

कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान के साथ किया गया इस अवसर पर कुलपति प्रो.(वैद्य)प्रदीप कुमार प्रजापति ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।  संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हमें अपने संविधान की उपयोगिता को समझना चाहिए और इसके मूल्यों को अपने जीवन में उतारना चाहिए। हमें अपने देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझना चाहिए और अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शैक्षणिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह में कुलसचिव अखिलेश कुमार पीपल, वित्त नियंत्रक मंगलाराम विश्नोई,पूर्व कुलसचिव प्रो गोविंद सहाय शुक्ल,प्राचार्य पीजी आई प्रो.महेंद्र कुमार शर्मा और अन्य संकाय सदस्य उपस्थित थे।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय के नव निर्मित फुटबॉल ग्राउंड में शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कर्मचारियों के मध्य फुटबॉल खेल का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य विश्वविद्यालय के कर्मचारियों में खेलों के माध्यम से स्वास्थ्य,एकता और टीम वर्क की भावना को बढ़ावा देना है।

समारोह को सफल बनाने में विश्वविद्यालय के सभी कर्मचारियों और छात्र छात्राओं का योगदान रहा। विश्वविद्यालय के स्नातक व स्नातकोत्तर विद्यार्थियों ने इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया,जिसमें राष्ट्र भक्ति गीत,कविता और अन्य कार्यक्रम शामिल थे।समापन राष्ट्रगीत के साथ हुआ। विश्वविद्यालय के सभी कर्मचारियों और छात्रों ने इस अवसर पर अपने देश के प्रति अपनी श्रद्धा और सम्मान का प्रदर्शन किया।

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026