Doordrishti News Logo

युवाओं को कर्मशील रहने का संदेश, विवेकानंद जयंती मनाई

क्रीड़ा भारती सांस्कृतिक खेल महोत्सव

जोधपुर,(डीडी न्यूज)।युवाओं को कर्मशील रहने का संदेश, विवेकानंद जयंती मनाई। शहर में रविवार को क्रीड़ा भारती द्वारा आयोजित सांस्कृतिक खेल महोत्सव 2025 के अवसर पर राष्ट्रीय युवा दिवस स्वामी विवेकानंद जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इसे भी पढ़ें – बैंक अधिकारी बनकर झांसा दिया, पुलिस ने रिफण्ड कराई राशि

स्वागत संयोजक वरुण धनाडिया ने बताया कि कार्यक्रम में रिटायर्ड उप महानिरीक्षक बीएसएफ महेंद्र पाल सिंह,नगर निगम दक्षिण महापौर वनिता सेठ,अखिल भारतीय सह मंत्री क्रीडा भारती रामानंद चौधरी ने युवाओं का मार्गदर्शन किया। जीवन में अपने लक्ष्य की प्राप्ति मेहनत परिश्रम कर हासिल करने का निवेदन किया।

नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति को निरंतर मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने नया उत्साह,उमंग, क्षमता और आत्मविश्वास का संचार किया। युवाओं को निरंतर अपने राष्ट्र के लिए कर्मशील रहने और लक्ष्य के प्रति समर्पण का मार्ग दिखाया।

प्रांत सचिव ओमप्रकाश पुरोहित ने बताया कि क्रीड़ा भारती खेल महोत्सव के समापन सत्र में क्रीडा ज्ञान परीक्षा में प्रांत के विजेताओं का सम्मान भी किया गया। इस अवसर पर प्रांत अध्यक्ष पृथ्वीराज सिंह जोधा,प्रांत सचिव ओमप्रकाश पुरोहित,संयोजक आगरा राम चौधरी व क्रीड़ा भारती के समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related posts:

आरपीएफ एसआई रमेश कुमार बने ‘एम्प्लॉयी ऑफ द मंथ’

September 9, 2026

भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र सालेचा का जनसंपर्क अभियान तेज

September 9, 2026

मतदान पश्चात मतदान दलों के लिए भुगतान व वाहन मुक्ति एवं ड्यूटी प्रमाण पत्र की व्यवस्थाएं निर्धारित

September 9, 2026

बालेसर सत्ता में एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

September 9, 2026

केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग

September 9, 2026

हफ्ता वसूली के लिए पेट्रोल पंप पर धमकाने वाले की पहचान,तलाश जारी

September 9, 2026

वृद्ध को धक्का देकर स्कूटी सवार मोबाइल लूट कर ले गए

September 9, 2026

दो लोगों के बैंक खाते से दो लाख की रकम पार केस दर्ज

September 9, 2026

स्टेट हाईवे पेट्रोल पंप पर लूट: तलवार चाकू के बल पर नकाबपोश बदमाशों का आतंक

September 9, 2026