ऑटो में गैस भरते लगी आग दूर तक दिखी लपटें

  • पेट्रोल पंप पर बड़ा हादसा टला
  • पब्लिक की मदद से पाया काबू
  • लोगों ने बनाया वीडियो

जोधपुर,(डीडी न्यूज)।ऑटो में गैस भरते लगी आग दूर तक दिखी लपटें। शहर के निकट मोगड़ाखुर्द गांव में रविवार सुबह एक पेट्रोल पंप पर लोडिंग टैंपों में सीएनजी गैस भरते हादसा हो गया। आग से लोडिंग टैंपो जलकर नष्ट हो गया।

इसे भी पढ़ें – युवाओं को कर्मशील रहने का संदेश,विवेकानंद जयंती मनाई

गनीमत रही कि आग से पेट्रोल पंप को कोई नुकसान नहीं पहुंचा अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। आग को स्थानीय नागरिकों की मदद से काबू पाया गया। विवेक विहार थानाधिकारी दिलीप सिंह शेखावत ने बताया कि पेट्रोल पंप पर सीएनजी भरवाने के दौरान लोडिंग टेंपो में आग लग गई। बताया जा रहा है कि नोजल में लीकेज की वजह से आग लगी। सूचना मिलने के बाद पुलिस जाब्ता लेकर मौके पर पहुंचे। तब तक आग पर काबू पा लिया गया था। आग अचानक विकराल हो गई थी।

फायर ब्रिगेड पहुंची मौके पर 
पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने लोगों के साथ मिलकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी। फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची। आग के चलते हाईवे पर भी निकलने वाले वाहन चालकों में अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे के बाद पेट्रोल पंप पर आग से बचाव के और लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर भी कई सवाल खड़े होने लगे हैं। यदि आग विकराल होती तो बड़ा हादसा भी हो सकता था।

स्थानीय लोगों और फायर ब्रिगेड की सजगता के चलते आग को समय रहते काबू पा लिया गया। आग में टैंपों पूरी तरह जल कर खाक हो गया। गनीमत रही कि बड़ा हादसा होने से टल गया।

काफी दूर तक दिखाई दी आग की लपटें 
आग की लपटें काफी दूर तक दिखाई दी। लोगों ने बीच रास्ते गाडिय़ों पर निकलते उसका वीडियो शूट कर वायरल कर दिया। एक बारगी राहगीरों में अफरातफरी सी मच गई।

Related posts:

छह किलो अफीम का दूध व 6.95 लाख रुपए के साथ तस्कर गिरफ्तार

July 19, 2026

कोटा स्टेशन के पुनर्विकास के कारण ट्रेनें मार्ग परिवर्तित रहेगी

July 19, 2026

श्रीभादरिया लाठी स्टेशन पर दो सुपरफास्ट ट्रेनों का ठहराव प्रारंभ

July 19, 2026

हड़पसर-जोधपुर-सुपरफास्ट ट्रेन 7 ट्रिप रद्द

July 19, 2026

पीएम मोदी ने विक्रम-1 के सफल प्रक्षेपण पर स्काईरूट टीम को दी बधाई

July 19, 2026

लायंस क्लब जोधपुर सेंट्रल का पदस्थापना समारोह संपन्न

July 19, 2026

एनआई एक्ट प्रकरणों के लिए आयोजित विशेष लोक अदालत में कुल 239 प्रकरणों का निस्तारण

July 19, 2026

विशेष अभियान के तहत लग्जरी/स्लीपर बसों का औचक निरीक्षण

July 19, 2026

मारुति सुजुकी ने आईटीआई जोधपुर के 18 प्रशिक्षार्थियों को दिए लेटर ऑफ इंटेंट

July 19, 2026