Doordrishti News Logo

चाय की थड़ी की आड़ में अफीम बेचते दुकानदार गिरफ्तार

थड़ी से अफीम का दूध और निर्मित अफीम जब्त

जोधपुर,चाय की थड़ी की आड़ में अफीम बेचते दुकानदार गिरफ्तार। शहर की बासनी पुलिस ने सालावास रोड पर एक चाय की थड़ी पर रेड देकर वहां से अफीम का दूध और निर्मित अफीम को जब्त कर दुकानदार को पकड़ा है।

इसे भी पढ़िएगा – ग्रामीण क्षेत्रों में बेचने के लिए लाया गया अवैध डोडा पोस्त पकड़ा दो गिरफ्तार

आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण बनाया गया है। उससे पूछताछ चल रही है। थानाधिकारी मोहम्मद शफीक खां ने बताया कि मुखबिरी सूचना मिली कि सालावास रोड सरस बूथ के पास में चाय का ढाबा अथवा थड़ी चलाने वाला विकास विश्रोई अवैध रूप से अफीम बेचने का कार्य करता है। इस पर पुलिस की टीम गठन कर वहां दबिश दी गई।

थानाधिकारी ने बताया कि वहां से 52.97 ग्राम अफीम का दूध एवं 59.70 ग्राम निर्मित अफीम को जब्त किया गया। दुकानदार मूलत: सांचोर के करड़ा हाल बासनी द्वितीय फेज निवासी विकास पुत्र रामलाल विश्रोई को एनडीपीएस एक्ट मेें गिरफ्तार कर लिया गया।

Related posts:

कृषि व किसान कल्याण राज्यमंत्री भागीरथ चौधरी गुरुवार को जोधपुर आयेंगे

February 19, 2026

66 ई-मित्र कियोस्कों का आकस्मिक निरीक्षण

February 19, 2026

एमडीएमएच को कपाल एवं रीढ़ शल्य चिकित्सा क्रैनियोटोम एवं ड्रिल सेट भेंट

February 19, 2026

राजस्थान के पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल 18 से 23 फरवरी तक चंडीगढ़ एवं पंजाब के दौरे पर

February 19, 2026

नई सड़क से कार चुराने वाला शातिर गिरफ्तार,कार बरामद

February 19, 2026

शराब के लिए पैसे नहीं देने पर हुई थी हत्या

February 19, 2026

कूडो मिक्स्ड कॉम्बैट बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा का आयोजन

February 19, 2026

नाबालिग से कई बार दुष्कर्म,युवक ने दूसरी जगह की शादी

February 19, 2026

पूर्व पार्षद को रोहित गोदारा बनकर इंटरनेशनल कॉलिंग कर धमकाया

February 19, 2026