Doordrishti News Logo

मकान से बेदखल करने के बाद वृद्ध ने फंदा लगाकर की खुदकुशी

  • दो दिन बाद लगा पता
  • कमरे से दुर्गंध आने पर पुलिस पहुंची
  • शव का कराया पोस्टमार्टम
  •  सुसाइड नोट मिला

जोधपुर,(डीडी न्यूज)। मकान से बेदखल करने के बाद वृद्ध ने फंदा लगाकर की खुदकुशी। शहर के अंदरूनी क्षेत्र राममोहल्ला स्थित रामद्वारा के पास में एक कमरे में रहने वाले वृद्ध ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। दो दिन तक शव फंदे पर लटका रहा। दुर्गंध आने पर आस पास के लोगों को पता लगा।

इसे भी पढ़ें – चाय की थड़ी की आड़ में अफीम बेचते दुकानदार गिरफ्तार

बाद में नागौरी गेट पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और शव को एमजी एच भिजवाया। उसका पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजन को सुपुर्द किया गया। आत्महत्या का कारण मकान का विवाद सामने आया है। इस बारे में मृतक की पत्नी की तरफ से रिश्तेदारों के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित किए जाने का केस दर्ज कराया गया है।

नागौरी गेट थाने के एएसआई पप्पू सिंह ने बताया कि राम मोहल्ला स्थित रामद्वारा में सेवाकार्य करने वाले 57 साल के भगवानसिंह ने फंदा लगाकर खुदकुशी की। उनके द्वारा दो दिन पहले रामद्वारा के पास में बने एक कमरे में फंदा लगाया गया था। शव दो दिन तक फंदे पर लटका रहा,आस पास दुर्गंध आने पर पता लगा। सूचना पर पुलिस वहां पहुंची और शव को एमजीएच मोर्चरी पर भिजवाया गया।

एएसआई पप्पूसिंह के अनुसार उनकी पत्नी संतोषकंवर डिगाड़ी रूपनगर बनाड़ हाल बत्तासागर की तरफ से उनके रिश्तेदारों मोहित उर्फ जनकराज,युवराजसिंह,सुमन आदि के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित किए जाने की रिपोर्ट दी गई है। इनके बीच में मकान का विवाद चला आ रहा है। भगवानसिंह का मकान रूपनगर डिगाड़ी में है जो रिश्तेदारों द्वारा हड़प करना बताया गया है। इस कारण भगवानसिंह यहां अलग रामद्वारा के पास एक कमरे रहते थे।

सुसाइड नोट पर्ची मिली है जिसमें इन उक्त लोगों का नाम उल्लेखित किया गया है। एएसआई पप्पूसिंह ने बताया कि शव का आज पोस्टमार्टम करवाया गया है। शव के बारे में बुधवार को जानकारी मिली थी। फिलहाल मामले में अग्रिम पड़ताल की जा रही है।

Related posts:

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

छह राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त

October 12, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026