जोधपुर की चार और ट्रेनों का इलेक्ट्रिक इंजन से संचालन प्रारंभ
22481 व 22421 सुपरफास्ट ट्रेनों में जुड़े इलेक्ट्रिक इंजन
जोधपुर, जोधपुर की चार और ट्रेनों का इलेक्ट्रिक इंजन से संचालन प्रारंभ।उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल पर डीजल इंजन से चलने वाली चार और प्रमुख ट्रेनों का इलेक्ट्रिक लोको से संचालन प्रारंभ किया जा रहा है।
जोधपुर डीआरएम पंकज कुमार सिंह ने बताया कि जैसे-जैसे इलेक्ट्रिक लोको की उपलब्धता हो रही है वैसे-वैसे ट्रेनों से डीजल इंजन हटाकर इलेक्ट्रिक इंजन जोड़े जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि इसके तहत जोधपुर मंडल पर चलने वाली दो जोड़ी और प्रमुख ट्रेनों का चरणबद्ध तरीके से इलेक्ट्रिक इंजन से संचालन प्रारंभ किया जा रहा है जिससे ट्रेनों का संचालन अधिक सुगम होगा।
ये भी पढ़ें – रानीखेत एक्सप्रेस के रिजर्वेशन कोच में भारी भीड़ घुस जाने से यात्री हुए परेशान
डीआरएम ने बताया कि इसके तहत ट्रेन 22481/22482,जोधपुर- दिल्ली सराय रोहिल्ला-जोधपुर -जोधपुर सुपरफास्ट का जोधपुर से 27 नवंबर व दिल्ली से 28 नवंबर से तथा ट्रेन 22421/22422,जोधपुर- दिल्ली सराय रोहिल्ला-जोधपुर सुपर फास्ट का जोधपुर से 28 नवंबर व दिल्ली सराय रोहिल्ला से 29 नवंबर से डीजल की जगह इलेक्ट्रिक इंजन से संचालन प्रारंभ किया जा रहा है।
इलेक्ट्रिफिकेशन के यह है फायदे:-
विद्युतीकरण रेलवे के लिए एक बड़ी उपलब्धि है जो न केवल ट्रेनों की गति और संचालन में सुधार करता बल्कि ईंधन की खपत को भी कम करता है।
इसका पर्यावरण पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। रेलवे का यह कदम न केवल यात्रियों को बेहतर सुविधा प्रदान करेगा बल्कि माल ढुलाई की क्षमता को भी बढ़ाएगा जिससे क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था को लाभ मिलेगा और साथ ही रेलवे की महंगे डीजल पर निर्भरता कम होगी।
ये भी पढ़ें – बाइक सवारों को सामने से आ रही बोलेरो ने लिया चपेट में,एक की मौत
Related posts:

भावी में पुनर्मतदान के लिए दल रवाना

मादक पदार्थ में वांटेड 12 हजार का इनामी गिरफ्तार

राजस्थान सिविल सर्विसेज अपीलीय अधिकरण की बार एसोसिएशन गठित

अवैध शराब के साथ चार को पकड़ा

दो जगहों से हुई बाइक चोरी

काजरी रोड पर खुले आम पी रहा था स्मैक केस दर्ज

चोर घर की अलमारी से सोने चांदी के आभूषण के साथ नगदी ले गए

सेवा कार्यों के साथ मनाया महापौर प्रसन्नचंद मेहता का जन्मदिन

