Doordrishti News Logo

99 महिला एवं 239 पुरुष कांस्टेबल हुए पास आउट

  • राजस्थान पुलिस प्रशिक्षण केंद्र का दीक्षांत समारोह
  • नव आरक्षी प्रशिक्षु बैच संख्या 86/2023 के आरएसी/एमबीसी का दीक्षांत

जोधपुर,99 महिला एवं 239 पुरुष कांस्टेबल हुए पास आउट।राजस्थान सशस्त्र दल (आरएसी) एवं एमबीसी की विभिन्न बटालियनों के रिक्रूट कानिस्टेबल जो आरपीटीसी जोधपुर में बेसिक प्रशिक्षण प्राप्त कर रह थे, की भव्य व आकर्षक दीक्षान्त परेड का आयोजन पुलिस आयुक्त जोधपुर राजेन्द्र सिंह के मुख्य आतिथ्य में आरपीटीसी के सुलतान सिंह स्टेडियम में किया गया।उप महानिरीक्षक पुलिस,आरपीटीसी हरेन्द्र कुमार महावर के निर्देशन मे दीक्षान्त परेड में आरपीटीसी जोधपुर के बैच संख्या 86/2023 के आरएसी/एमबीसी की 99 महिला व 239 पुरूष कानिस्टेबल पास-आउट हुए हैं।

यह भी पढ़ें – फरार तस्करी के अभियुक्त नहीं लगे हाथ,इनाम राशि बढ़ाई

समारोह के आरम्भ में मुख्य अतिथि ने परेड का निरीक्षण किया एवं परेड कमाण्डर नवीं बटालियन आरएसी टोंक के रिक्रूट कानि.829 भवानी सिह के नेतृत्व में परेड द्वारा 12 प्लाटूनों के रूप में सलामी मंच के सामने से तेज चाल से गुजरते हुए मुख्य अतिथि को सलामी दी गई। परेड समाप्ति पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा आरपीटीसी के बैच सं.86/23 से ग्यारवीं बटालियन आरएसी दिल्ली की सुमन कुमारी बेल्ट नं.384 को इण्डोर व आल राउण्ड प्रथम,सातवीं बटालियन आरएसी भरतपुर की प्रमिला,कानि.362 को आउटडोर प्रथम,पांचवी बटालियन आरएसी जयपुर के महेन्द्र सिंह कानि.1094 को ड्रिल प्रथम एवं नवीं बटालियन आरएसी टॉक के धर्मराज गुर्जर कानि. 857 को फायरिंग में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर मेडल व प्रशस्ती पत्र प्रदान किया।इसके पश्चात आरपीटीसी जोधपुर के कमाण्डेन्ट,हरफूल सिंह ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया तथा प्रशिक्षणार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कमाण्डेन्ट ने बताया कि आरपीटीसी में बेसिक प्रशिक्षण के साथ-साथ कई स्पेशलाईज्ड कोर्स जैसे पोस्ट-ब्लास्ट इनवेस्टिगेशन कोर्स, साईबर काईम एण्ड मोबाईल फोरेन्सिक कोर्स तथा वीआईपी सुरक्षा इत्यादी कोर्स भी चलाये जाते हैं। इन सर्विस कोर्सेज के अन्तर्गत पुलिस लाईन प्रबन्धन कोर्स,मालखाना निस्तारण कोर्स,रिफ्रेशर कोर्स,रॉयट कन्ट्रोल कोर्स आदि भी शुरू किये गये है। संस्थान के प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण देने से पूर्व एक कार्ययोजना बनाकर सम्पूर्ण पाठ्यकम को संचालित किया जाता है जिसमें भादंसं दण्ड प्रक्रिया संहिता,साक्ष्य अधिनियम,माइनर एक्ट चिकित्सा न्याय शास्त्र,भारतीय संविधान आदि विषयों की जानकारी दी जाती है। आरपीटीसी जोधपुर में प्रशिक्षणोपयोगी पाठ्य पुस्तकों को पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार अपडेट कर उन्हें पुस्तकों के रूप में मुद्रित करवाकर प्रशिक्षणार्थियों को दिया जाता है,जो बहुत ही उपयोगी साबित हुआ है। दीक्षान्त परेड समारोह के मुख्य अतिथि पुलिस आयुक्त राजेन्द्र सिंह ने कहा कि राजस्थान पुलिस का इतिहास शौर्यपूर्ण एवं गौरवमयी रहा है और आज आप इस गौरवमयी परम्परा का हिस्सा बन रहे हैं। हमें समाज में एक सुदृढ,भयमुक्त एवं शांत वातावरण बनाना है और इसके लिए अपनी ड्यूटी को लगन,मेहनत एवं निष्ठा के साथ अन्जाम देना है। मैं आशा करती हूं कि आप मेरे विश्वास पर खरे उतरेंगे तथा राजस्थान पुलिस का नाम एवं स्तर ऊंचा बनाये रखेंगे। राजस्थान पुलिस का ध्येय वाक्य है ‘आमजन में विश्वास व अपराधियों में डर’। आज इस मौके पर मैं यह चाहूंगा कि आप पूरे सेवाकाल में इसे याद रखें। आमजन को पुलिस थाना और चौकी विजिट करने में किसी भी तरह का डर न लगे और उसे विश्वास हो कि पुलिस उसकी मदद के लिए तैयार है।

यह भी पढ़ें – वारंटी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

मुख्य अतिथि ने परेड में सम्मिलित समस्त प्रशिक्षणार्थियों,प्रशिक्षण संस्थान के समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों को भव्य व आकर्षक परेड के आयोजन की लिए बधाई एवं आने वाले उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रदान की।दीक्षान्त परेड समारोह के दौरान प्रशिक्षणार्थियों एवं नव आरक्षकों द्वारा म्यूजिकल पीटी.. रिदम योगा, यूएसी प्रदर्शननकिया। बैण्ड प्लाटून द्वारा बैण्ड प्रदर्शन किया गया जिस पर समारोह में उपस्थित सभी मेहमानो ने तालियां बजाकर हाँसला अफजाई की। दीक्षान्त परेड के अवसर पर उप महानिरीक्षक सीआरपीएफ अशोक स्वामी, राजेन्द्र कुमार कांवट,पुलिस उपायुक्त यातायात जोधपुर,मेजर जनरल सेवानिवृत दलबीर सिंह, कमाण्डेन्ट पुलिस कमाण्डो ट्रेनिंग स्कूल केवल राम,कमाण्डेन्ट प्रथम बटालियन आरएसी नारायण सिंह राजपुरोहित,पुलिस ट्रेनिंग स्कूल जोधपुर के कमाण्डेन्ट विजय सिंह तथा भारतीय पुलिस सेवा व राजस्थान पुलिस के सेवारत एवं सेवा निवृत अधिकारियों के अलावा बड़ी संख्या में राजस्थान के सुदूर क्षेत्रों से आए नव आरक्षकों के परिजन भी उपस्थित थे।परेड समाप्ति के पश्चात जीवन लाल, उप अधीक्षक पुलिस आरपीटीसी जोधपुर ने मुख्य अतिथि एवं सभी मेहमानो का आभार प्रकट किया।मुख्य अतिथि ने नव आरक्षकों से मुलाकात की।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बोरानाडा पुलिस की कार्रवाई: अवैध खनन पर शिकंजा तीन आरोपी गिरफ्तार

August 25, 2026

शातिर वाहन चोर गिरफ्तार 10 मोटर साइकिल बरामद

August 25, 2026

दावेदारों का उत्साह भाजपा में जनता के विश्वास का प्रमाण- संगीता यादव

August 25, 2026

जोधपुर के विकास का फैसला करेगा निकाय चुनाव,भाजपा बनाएगी बोर्ड-मदन राठौड़

August 25, 2026

विचाराधीन बंदी की मौत पर एफआईआर दर्ज

August 25, 2026

डंपर चालक ने लिया बाइक सवारों को चपेट में एक की मौत दूसरा घायल

August 25, 2026

पायल खरीदने पहुंची महिलाएं साड़ी में छुपाकर ले गई पायलों का ज्वैलरी बॉक्स

August 25, 2026

जेन जी नहीं युवाओं को युवा शक्ति कहें: संगीता यादव

August 25, 2026

अधिवक्ता को इंटरनेशनल वॉइस मैसेज से दो करोड़ की धमकी, पुत्र को जान से मारने की दी धमकी

August 25, 2026