- पुलिस का अभय कमाण्ड एण्ड कंट्रोल सेंटर
- कानून व्यवस्था ना बिगाड़े
- यातायात नियमों का भी करें पालन
- घर पहुंचेंगे ई चालान
जोधपुर, शहर की पुलिस पूरी तरह हाईटेक हो गई है। आप पर पुलिस की पूरी नजर है। कानून व्यवस्था बिगाड़ रहे या आप यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं तो अब सावधान रहने की जरूरत है। कमिश्ररेट का अभय कमाण्ड एंड कंट्रोल सेंटर आप पर नजर रखे हुए है। कमाण्ड सेंटर से 632 कैमरे और 18 कंप्यूटर ऑपरेटर की निगरानी आप चल रही है। पूरे शहर पर अब पुलिस की नजर है। अपराधों को रोकने के साथ यातायात नियमो को पूरा पालन करें।

पुलिस आयुक्त जोस मोहन इस अभय क मांड एण्ड कंट्रोल सेंटर के निरीक्षण पर पहुंचे। उन्होंने यहां पर हाईटेक कार्य प्रणाली के बारे में ना सिर्फ समझा और अपितु आवश्यक दिशा निर्देश भी कमांड में कार्यरत जवानो को दिए। पुलिस आयुक्त के साथ पुलिस के आलाधिकारी भी मौजूद थे।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
पुलिस आयुक्त जोस मोहन ने वीडियो सर्वलैंस का अवलोकन करने के साथ यातायात व्यवस्था का लाइव भी देखा। इससे लाइव सर्विलैंस से निगरानी रखी जा रही है। कुल 18 ऑपरेटर इस पर काम कर रहे हैं। कमिश्ररेट के इस कमाण्ड सेंटर से 632 कैमरे जुड़े है जो शहर भर पर नजर गड़ाए बैठे हैं।
इसके एक अन्य भाग आईटीएमएस का भी अवलोकन पुलिस आयुक्त जोस मोहन द्वारा किया गया। इंटेलिजेंस ट्राफिक मैनेजमेंट सिस्टम से ई-चालान और यातायात नियमों को लेकर जानकारी ली।

एसएलडीवी कैमरे से सोशल मीडिया पर पुलिस की नजरपइस कमाण्ड कंट्रोल सेंटर में एसएलडीवी कैमरा कार्य कर रहा है जो सोशल मीडिया से हो रहे अपराध संबंधी सूचनाओं का आंकलन करने के साथ नजर रखे हुए हैं। किसी प्रकार की गलत सूचना सोशल मीडिया पर चल रही हो तो भी पुलिस की नजर है। सोशल मीडिया पर सूचनाओं के आदान प्रदान में भी सावधानी की दरकार है।
ये भी पढें – सावन उत्सव आज
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

