Doordrishti News Logo

साल भर से फरार हार्डकोर अपराधी गिरफ्तार,प्रोपर्टी के लिए धमकाने का था आरोप

जोधपुर, कमिश्ररेट की स्पेशल टीम ने साल भर से फरार चल रहे एक हार्डकोर अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद उसे सरदारपुरा पुलिस के सुपुर्द किया गया है। आरोपी हिस्ट्रीशीटर राकेश मांजू के साथ मिलकर प्रोपर्टी को खाली करवाने के बात को लेकर एक व्यक्ति को जान की धमकी दी थी। अभियुक्त से अब सरदारपुरा पुलिस पूछताछ में जुटी है।

सीएसटी प्रभारी भरत रावत ने बताया कि मुखबिरी सूचना मिली कि हार्डकोर अपराधी पीपाड़ शहर के रामड़ावास हाल राजीव गांधी कॉलोनी देवनगर निवासी फगलूराम उर्फ बबलू पुत्र अर्जुनराम विश्रोई सरदारपुरा सी रोड स्थित एक होटल के पास में स्कार्पियो में सवार है। इस पर सीएसटी के एएसआई प्रकाशराम, हैडकांस्टेबल गंगासिंह, कांस्टेबल इमरान,थानाराम,तेजाराम,शैतानाराम, प्रेमाराम एवं विशनाराम की टीम ने उसे होटल के नजदीक से गिरफ्तार कर गाड़ी को जब्त किया।

प्रभारी भरत रावत ने बताया कि आरोपी के खिलाफ सरदारपुरा थाने में प्रोपर्टी खाली करवाने के लिए एक व्यक्ति को जान की धमकी का आरोप है। उसके खिलाफ सरदारपुरा थाने में इस बाबत केस दर्ज हो रखा है। वह हिस्ट्रीशीटर राकेश मांजू का सहयोगी रहा है। आरोपी फगलूराम उर्फ बबलू के खिलाफ मारपीट,लूट,हत्या प्रयास, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में सात केस दर्ज हो रखे हैं। पुलिस आयुक्तालय जोधपुर की तरफ से हार्डकोर अपराधियों और वांछितों की धरपकड़ के लिए पुलिस की तरफ से अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस आयुक्त नवज्योति गोगाई के दिशा निर्देश पर डीसीपी क्राइम राजकुमार चौधरी के सुपरविजन में टीमें कार्य कर रही हैं।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

कार मालिक ने बीमा क्लेम के लिए रची चोरी की साजिश

August 30, 2026

आज अंतिम दिन रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था

August 30, 2026

गोगा पीर मेले के दौरान सरसावा में रुकेगी बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस

August 30, 2026

जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस का गांधीग्राम बना नया ठिकाना

August 30, 2026

रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाने पर भरना पड़ेगा एक हजार रुपए जुर्माना

August 30, 2026

भीख मांगने आए फकीर ने चाकू से किया हमला

August 30, 2026

4.20 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

August 30, 2026

डंपर ने बाइक को मारी टक्कर रामदेवरा मेले में जा रहे पति,गर्भवती पत्नी और मासूम पुत्री घायल

August 30, 2026

प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही दोनों पार्टी में विरोध और बगावत के सुर

August 30, 2026