उम्मेद स्टेडियम में स्वाधीनता दिवस समारोह का पूर्वाभ्यास
जोधपुर,उम्मेद स्टेडियम में स्वाधीनता दिवस समारोह का पूर्वाभ्यास। स्वतंत्रता दिवस पर मंगलवार 15 अगस्त की सुबह उम्मेद राजकीय स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम का पूर्वाभ्यास रविवार को सहायक कलेक्टर डॉ.प्रियंका बिश्नोई के निर्देशन में हुआ।
ये भी पढ़ें- एमबीएम कॉलेज का 73 वां स्थापना दिवस सोमवार को
स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह में होने वाले कार्यक्रमों के अन्तर्गत ध्वजारोहण के उपरान्त होने वाले मार्च पास्ट व सलामी,शिक्षा विभाग,पुलिस विभाग की ओर से आयेजित होने वाले आकर्षक और अभिनव कार्यक्रमों,विभिन्न विद्यालयों द्वारा सामूहिक व्यायाम,लेजियम एवं डंबल्स की प्रस्तुति,पुलिस बैंड व छोटे बच्चों द्वारा विशेष बैण्ड प्रस्तुति, बालिकाओं द्वारा सामूहिक देश भक्ति नृत्य आदि सभी कार्यक्रमों का पूर्वाभ्यास किया गया। इसके बाद सहायक कलक्टर डॉ.प्रियंका विश्नोई ने सभी संबंधित अधिकारियों से चर्चा की और दिशानिर्देश दिए।
दूरदृष्टिन्यूज़ कि एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

रेल-खेल-कला-साहित्य महाकुंभ-2026 का भव्य आगाज

चाकू के साथ तीन युवक गिरफ्तार

टॉवर से मशीनरीऔर महंगे उपकरण चोरी

तीन नामजद आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर रूरल डीएसटी में फेरबदल दो नए चेहरे शामिल

दो लोगों के बैंक खाते से 3.25 लाख पार

चालक की पहचान के बाद अब कार जब्त

ड्रोन से होगी अवैध खनन स्थलों की निगरानी

