जोधपुर, सोमवार को भारत विकास परिषद मारवाड़ शाखा ने उम्मेद अस्पताल ट्राली भेंट किया। जोधपुर मारवाड़ शाखा महिला प्रकोष्ठ प्रमुख सुधा गर्ग ने बताया कि सोमवार को उम्मेद अस्पताल में जोधपुर मारवाड़ शाखा भारत विकास परिषद की ओर से ट्रॉली भेंट करने का कार्यक्रम रखा गया। उन्होंने बताया कि उम्मेद अस्पताल की अधीक्षक डॉ रंजना देसाई की अध्यक्षता में बच्चों की तीन व तीन बड़ी ट्रॉली डॉक्टर सुनील कोठारी, डॉ बीएस जोधा, डॉक्टर चन्दीरमानी व डॉक्टर अखिलेश गुप्ता की मौजूदगी में उम्मेद अस्पताल को 6 ट्रॉलीया भेंट की गई। इस अवसर पर भारत विकास परिषद जोधपुर मारवाड़ शाखा की से अनिल गोयल, जगदीश प्रसाद शर्मा, नारायण रूप राय, नेम राज मेहता, लोकेश कुमार मित्तल, बीएम अग्रवाल, मनीषा यादव, कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार शर्मा व सचिव सूर्य प्रकाश शर्मा उपस्थित थे।
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

