Doordrishti News Logo

जोधपुर से जगन्नाथपुरी के लिए 517 यात्री रवाना

वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना

जोधपुर,राज्य सरकार की वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के अंतर्गत जोधपुर से जगन्नाथपुरी के लिए वरिष्ठ नागरिकों की ट्रेन को शहर विधायक मनीषा पंवार एवं महापौर कुन्ती देवड़ा ने मंगलवार को हरी झण्डी दिखाकर जोधपुर से रवाना किया। इस अवसर पर शहर विधायक मनीषा पंवार एवं महापौर कुन्ती देवड़ा ने अपने उद्गार व्यक्त करते हुए कहा की जिस प्रकार श्रवण कुमार ने अपने वृद्ध माता-पिता को तीर्थ यात्रा करवाई थी, उसी प्रकार हमारे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए राज्य के वरिष्ठजनों को तीर्थ यात्रा करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस योजना द्वारा एक बार फिर उन्होंने समाज के हर वर्ग और हर आयु के लोगों को लाभान्वित करने का प्रयास किया है।

517-passengers-leave-from-jodhpur-to-jagannathpuri

देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त जतिन गांधी ने बताया कि मंगलवार को वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा की इस ट्रेन में जोधपुर भगत की कोठी रेलवे स्टेशन से कुल 517 यात्री सवार हुए। इसमें जोधपुर संभाग के 316 यात्री, बीकानेर व चूरू के 73, हनुमानगढ़ एवं गंगानगर के 49 और डूंगरपुर एवं बांसवाड़ा जिले के 79 वरिष्ठ नागरिक यात्रा शामिल हैं।

17 अक्टूबर को आएगी वापिस

गांधी ने बताया कि ट्रेन जयपुर होती हुई जगन्नाथपुरी जाएगी, जिसमें जयपुर से अन्य वरिष्ठजन यात्रा में सम्मिलित होंगे। इनकी वापसी 17 अक्टूबर को होगी। प्रत्येक ट्रेन के लिए एक राजपत्रित अधिकारी को ट्रेन प्रभारी के रूप में नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार कुल 15 डिब्बों में यात्रियों के सहयोग के लिए देवस्थान विभाग द्वारा प्रत्येक डिब्बे में 2-2 अनुरक्षकों को मिलाकर कुल 30 अनुरक्षक नियुक्त किए गए हैं।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

RPSC में तीन चिकित्सकों का सहायक प्रोफेसर पद पर चयन

September 19, 2026

एंडोक्राइन सोसायटी की कॉन्फ्रेंस में देशभर के हार्मोन रोग विशेषज्ञ होंगे शामिल

September 19, 2026

स्काउट प्रशिक्षण से जीवन की चुनौतियों से लड़ने की मिलती है ताकत: इंदा

September 19, 2026

कमिश्ररेट में दो मकानों व गोदाम के ताले तोड़ कर लाखों के आभूषण और नगदी पर हाथ साफ

September 19, 2026

साइबर अपराध व नशे की तस्करी पर और अधिक अंकुश लगाने का होगा प्रयास : घुमरिया

September 19, 2026

पैदल राहगीर को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

September 19, 2026

अवैध देशी पिस्टल व खाली मैंगजीन के साथ युवक गिरफ्तार

September 19, 2026

महिला के पास मिला 5.8 किलो अवैध डोडा पोस्त

September 19, 2026

गिफ्ट कार्ड के नाम पर युवक से लाखों की ठगी

September 19, 2026

You missed