Doordrishti News Logo

जेएनवीयू सेवानिवृत कर्मचारियों ने किया घेराव

बकाया पेंशन की मांग

जोधपुर,जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति और कर्मचारियों ने मंगलवार को दो महीने की बकाया पेंशन देने की मांग को लेकर कुलपति कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर विरोध जताया। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि पिछले दो बार से उन्हें पेंशन नहीं मिली है।

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि उन्हें आर्थिक तौर पर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हर बार समय पर पेंशन नहीं मिलने के चलने उन्हें प्रदर्शन करना पड़ रहा है। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में पूर्व कर्मचारी शामिल हुए। इसके बाद सभी कुलपति केएल श्रीवास्तव से भी मिले और उन्हें पेंशन नहीं मिलने को लेकर समस्या बताई। पूर्व कुलपति गंगाराम जाखड़ ने कहा कि हर बार उन्हें पेंशन के लिए प्रदर्शन करना पड़ रहा है। विश्वविद्यालय की वित्तीय हालात ऐसे बन रहे हैं कि इसके चलते सीनियर सिटीजन को प्रदर्शन करना पड़ रहा है। यह शर्म की बात है।

फंड नहीं होने का बनाया बहाना

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय फंड नहीं होने का बहाना बना रहा है। कई बार विद्यार्थियों की संख्या कम होने की बात कहता है, लेकिन खर्चों को कम कैसे किया जाए, इस पर कोई जवाब नहीं दे रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले 17 सितंबर को सिंडिकेट ने विश्वविद्यालय का बजट पारित किया, लेकिन उसमें बजट में पूर्व कर्मचारियों के पेंशन के लिए कोई बात नहीं की गई। विवि का वित्तीय प्रबंधन ठीक नहीं है। इसके चलते उन्हें परेशान होना पड़ रहा है। वर्तमान कुलपति आज से कुछ वर्ष पहले हमारे साथ ही पेंशन को लेकर धरने पर बैठते थे लेकिन आज हमें उनसे मिलने के लिए जाना पड़ रहा है। विश्वविद्यालय के वित्तीय हालात ठीक नहीं है तो उसे अपने संसाधन बेच कर हमें पेंशन देनी ही होगी। इस दौरान कर्मचारियों ने कुलपति के खिलाफ नारेबाजी भी की।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

RPSC में तीन चिकित्सकों का सहायक प्रोफेसर पद पर चयन

September 19, 2026

एंडोक्राइन सोसायटी की कॉन्फ्रेंस में देशभर के हार्मोन रोग विशेषज्ञ होंगे शामिल

September 19, 2026

स्काउट प्रशिक्षण से जीवन की चुनौतियों से लड़ने की मिलती है ताकत: इंदा

September 19, 2026

कमिश्ररेट में दो मकानों व गोदाम के ताले तोड़ कर लाखों के आभूषण और नगदी पर हाथ साफ

September 19, 2026

साइबर अपराध व नशे की तस्करी पर और अधिक अंकुश लगाने का होगा प्रयास : घुमरिया

September 19, 2026

पैदल राहगीर को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

September 19, 2026

अवैध देशी पिस्टल व खाली मैंगजीन के साथ युवक गिरफ्तार

September 19, 2026

महिला के पास मिला 5.8 किलो अवैध डोडा पोस्त

September 19, 2026

गिफ्ट कार्ड के नाम पर युवक से लाखों की ठगी

September 19, 2026

You missed