Doordrishti News Logo

4095 नशीली गोलियां बरामद मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार

-एएनटीएफ और झंवर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),4095 नशीली गोलियां बरामद, मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार। कमिश्ररेट की झंवर पुलिस और एएनटीएफ टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध नशीली दवाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 4095 नशीली गोलियां (अल्फारोजोलम और टर्माडोल) बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

मिठाई की दुकान में तोड़फोड़ करने के दो आरोपी शांतिभंग में गिरफ्तार

पुलिस को सूचना मिली थी कि बावड़ी रोड स्थित एक मेडिकल स्टोर के पीछे बड़ी मात्रा में नशीली गोलियां छिपाकर रखी गई हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल दबिश दी और तलाशी के दौरान 4095 गोलियां बरामद कर लीं।

मामले में उदयसर आगोलाई बालेसर निवासी राकेश पुत्र जसाराम मेघवाल को गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

कार्रवाई में झंवर थानाधिकारी प्रहलाद सिंह,एसआई पिंटू कुमार, कांस्टेबल सगताराम, कानाराम,ओमसिंह एवं एएनटीएफ चौकी के कांस्टेबल चुतराराम शामिल थे।

जोजरी नदी प्रदूषित करने के आरोपियों पर पुलिस की मेहरबानी

Related posts: