Doordrishti News Logo

मिठाई की दुकान में तोड़फोड़ करने के दो आरोपी शांतिभंग में गिरफ्तार

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मिठाई की दुकान में तोड़ फोड़ करने के दो आरोपी शांतिभंग में गिरफ्तार। शहर के रसाला रोड महामंदिर क्षेत्र में मिठाई की दुकान में सोमवार की दोपहर में तोडफ़ोड़ कर काफी नुकसान पहुंचाया गया। पुलिस ने कार्रवाई कर दो युवकों को शांतिभंग में गिरफ्तार किया है।

महामंदिर पुलिस के अनुसार रसाला रोड पर आई एक मिठाई की दुकान में तोडफ़ोड़ करने और नुकसान पहुंचाने की सूचना पर चेतक को वहां भेजा गया। बाद में पता लगा कि दुकान में तोड़फोड़ करने वाले आरटीओ की तरफ भागे है।

तीन ट्रकों में भरकर हाईटेंशन लाइन का सामान ले गए बदमाश

इस पर पुलिस ने पहचान कर दोनों युवकों अरटिया भोपालगढ़ निवासी अनवर और सोजत सिटी पेट्रोल पंप के पास रहने वाले गणपत को गिरफ्तार किया। इन्हें शांतिभंग में पकड़ा गया है। आरोपी मिठाई की दुकान पर झगड़ा कर रहे थे।

Related posts: