एएनटीएफ की सूचना पर 2.170 किलो अफीम दूध के साथ तस्कर गिरफ्तार
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),एएनटीएफ की सूचना पर 2.170 किलो अफीम दूध के साथ तस्कर गिरफ्तार। एएनटीएफ की सूचना पर झंवर पुलिस ने एक तस्कर के घर दबिश देकर 2.170 किलो अफीम दूध बरामद किया है। उसे गिरफ्तार किया गया है।
थानाधिकारी प्रहलादसिंह ने बताया कि सोलह अप्रैल को वे मय जाप्ता हल्का गश्त में कस्बा झंवर,बडला नगर,बेवटा,राबडियावास करते धवा पहुंचे तो रात करीब सवा दस बजे एएनटीएफ नागौर चौकी प्रभारी पुलिस निरीक्षक इमरान खान ने सूचना दी कि मेलबा पुलिस थाना झंवर निवासी अशोक पुत्र रामाराम मेघवाल के घर पर भारी मात्रा में अवैध अफीम का दूध रखा हुआ है।
एक हजार करोड़ की लागत से 400 सीएम-राइज विद्यालय होंगे स्थापित-पटेल
देरी करने पर अफीम का दूध खुर्द बुर्द होने की सम्भावना है। इस पर अशेक मेघवाल के घर पर दबिश दी गई तो वहां से 2.170 किलोग्राम अफीम का दूध बरामद हुआ। इस पर उसे जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
