प्रो.डॉ गोयल ने संभाला सायंकालीन अध्ययन संस्थान के निदेशक का कार्यभार

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),प्रो.डॉ गोयल ने संभाला सायंकालीन अध्ययन संस्थान के निदेशक का कार्यभार। सायंकालीन अध्ययन संस्थान में प्रो. डॉ कृष्ण अवतार गोयल ने आज निदेशक पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया।

रेलवे खानपान इकाइयों की रोज होगी जांच

इस अवसर पर प्रो.क्षितिज महर्षि,प्रो.श्रवण कुमार, डॉ.रजनीकांत त्रिवेदी,डॉ.ऋषभ गहलोत,डॉ.ललित सिंह झाला,डॉ.यशपाल मीना,डॉ.अरविंद जोशी, डॉ.वंदना यादव,निजी महाविद्यालय शिक्षक संघ अध्यक्ष डॉ.हेमसिंह गौड़,शोधार्थी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। सभी ने डॉ गोयल का माल्यार्पण कर स्वागत किया। पूर्व निदेशक प्रो.महेन्द्र कुमार सामरिया ने अभिनंदन कर प्रो.गोयल को शुभकामनाएँ एवं बधाई दी।

उल्लेखनीय है कि प्रो.(डॉ) कृष्ण अवतार गोयल पूर्व में भी संस्थान में महत्व पूर्ण दायित्व का सफलता पूर्वक निर्वहन कर चुके हैं। उनके दीर्घ शैक्षणिक अनुभव एवं प्रशासनिक दक्षता से संस्थान को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

इस अवसर पर डॉ.विनोद कुमार मौर्य ने कहा कि प्रो.डॉ.कृष्ण अवतार गोयल के अनुभव, नेतृत्व एवं दूरदर्शिता से सायं कालीन अध्ययन संस्थान नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा और शैक्षणिक क्षेत्र में और अधिक गौरव हासिल करेगा। उन्होंने निदेशक पद पर कार्यभार ग्रहण करने पर प्रो.गोयल को हार्दिक बधाई एवं सफल कार्यकाल की शुभकामनाएँ दीं।