इस्कॉन मंदिर में 4 दिवसीय नित्यानंद कथा महोत्सव का आयोजन

जोधपुर,इस्कॉन द्वारा श्रीश्रीराधा गोविन्दजी मंदिर मे चल रही नित्यानंद कथा महोत्सव का आयोजन धूम धाम से हो रहा है। कथा के प्रथम दिन कथा वाचक भक्ति आश्रय वैष्णव स्वामी ने बलराम व नित्यानंद तत्व विषय वस्तु पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि इस संसार में भगवान हर युग में धर्म स्थापना के लिए आते हैं। इस कलियुग में केवल भगवान नाम ही आधार है। ‘कलियुग केवल नाम आधारा, समर समर नर उतराई पारा’।

सभी सुखी होना चाहते हैं परन्तु स्वयं सुख प्राप्ति करने के रास्तों से भटक रहे हैं। यदि भगवान को प्रसन्न कर दिया जाए तो मनुष्य स्वयं प्रसन्न हो जाएगा। परन्तु हम भगवान की प्रसन्नता हेतु कार्य नही करके भौतिक सुख भोग में लगे हुए हैं, ये भ्रमित सुख ही दुःख का कारण है।

कलियुग में भगवान सभी को सुखी करने इस युग धर्म हरिनाम का प्रचार करके सभी को सुखी करने आए थे। साधु का सबसे बड़ा दुःख है भगवान की कथा से वंचित हो जाना। हर युग में भगवान जब अलग-अलग अवतार में आते हैं तो भगवान के सवांश अवतार भगवान बलराम उनकी सहायता करने आते हैं। त्रेता युग में भगवान राम की सहायता करने भगवान लक्ष्मण आए, द्वापर युग में भगवान कृष्ण की सहायता करने बलराम आए व कलियुग में में भगवान श्री चैतन्य महाप्रभु की सहायता करने भगवान नित्यानंद आए।

इस्कॉन मंदिर अध्यक्ष सुंदरलाल ने बताया की मंदिर में 4 दिवसीय नित्यानंद कथा महोत्सव का आयोजन हो रहा है। 14 फरवरी को नित्यानंद त्रयोदशी का भव्य आयोजन होगा, जिसमें भगवान का फूलों से श्रृंगार, अभिषेक, कथा व 56 भोग अर्पित किये जाएंगे। कथा में सोशल डिस्टन्सिंग का पालन व कोविड गाइडलाईन का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews