पूर्व नौकर ने ही चुराई थी मालिक की कार,गिरफ्तार,कार बरामद
जोधपुर, शहर के पावटा स्थित धर्मनारायण का हत्था परिसर से 26 अप्रेल की रात को चोरी हुई कार के संबंध में पुलिस ने आरोपी को आज गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मालिक का पूर्व नौकर ही निकला। वक्त उसके मालिक द्वारा इस कार का पीछा भी किया गया था। मगर वह भाग निकला।
महामंदिर थानाधिकारी लेखराज सिहाग ने बताया कि धर्मनारायण का हत्था पावटा निवासी प्रफुल्ल जैन पुत्र प्रमेंद्र की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया था। इसमें बताया कि 26 अप्रेल की रात को उसके घर के बाहर से कार चोरी हो गई। इस पर पुलिस की टीम ने आरोपी श्रमाणियां का बेरा मवड़ी सिवाना बाड़मेर निवासी मेघसिंह पुत्र गणपतसिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पूर्व में अपने मालिक प्रफुल जैन के यहां पर काम करता था। अभियुक्त से कार बरामद की गई है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी आज

जीएसटी सुधार 2026:उद्योग एवं व्यापार जगत पर प्रभाव और चुनौतियों पर विशेष संगोष्ठी आज

घर के आगे गाड़ी खड़ी करने की बात पर विवाद

दोनों पक्ष की तरफ से क्रॉस में केस दर्ज

बागवानी करने वाले युवक ने भूल से पिया कीटनाशक पानी,मौत

सरपंच व वार्ड पंचों में दिखा ग्रामीणों का उत्साह

परशुराम महादेव मंदिर का पाटोत्सव मनाया

