श्रीमाली ब्राह्मण समाज के चुनाव 7 को 33 प्रत्याशी मैदान में

जोधपुर,श्रीमाली ब्राह्मण समाज के चुनाव 7 को 33 प्रत्याशी मैदान में। श्रीमाली ब्राह्मण समाज जोधपुर महानगर के त्रि वार्षिक चुनाव 7 अप्रैल को होने जा रहे हैं मुख्य चुनाव अधिकारी प्रवीण दयाल दवे ने बताया कि अध्यक्ष,वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष,मंत्री,संयुक्त मंत्री,कोषाध्यक्ष, 12 सदस्यों सहित कुल 18 पदों पर कल 33 नामांकन प्राप्त हुए जिसमें से किसी भी प्रत्याशी ने अपना नाम वापस नहीं लिया है।

यह भी पढ़ें – अलग अलग स्थानों से दुपहिया वाहन चोरी

7 को होने जा रहे चुनाव में अध्यक्ष पद पर अरविंद कुमार बोहरा,पंडित हेमंत बोहरा,महेंद्र बोहरा और श्याम सुंदर लाल दवे प्रत्याशी होंगे। उपाध्यक्ष पद पर रितेश चंद्र दवे और राजकुमार बोहरा प्रत्याशी होंगे,मंत्री पद पर अनिल दवे एवं नरेंद्र राज बोहरा,कोषाध्यक्ष पद पर तोष एच दवे व सुरेश चंद्र ओझा प्रत्याशी होंगे।
कार्यकारिणी सदस्यों के बीच कड़ा मुकाबला होगा,इस पद पर कुल 23 प्रत्याशी मैदान में हैं जिसमे राजेंद्र कुमार भट्ट,विकास व्यास,उमेश जोशी, डॉक्टर मनीष त्रिवेदी,रवि कुमार दवे, नरेंद्र त्रिवेदी,सुरेंद्र शर्मा,दिनेश ओझा, प्रदीप बोहरा,सुनील श्रीमाली, कालीचरण ओझा,हेमंत त्रिवेदी,नागेंद्र दवे,मनीष शर्मा,नवल किशोर ओझा, गिरीश जोशी,सुरेंद्र जोशी,संतोष मनावत,नित्या ओझा,उमाशंकर, विकास शर्मा,सरला ओझा और नरेंद्र कुमार दवे  प्रत्यशी होंगे।माधव जोशी वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं ओम प्रकाश बोहरा संयुक्त मंत्री पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं।

चुनाव को व्यवस्थित संपन्न करवाए जाने के लिए सभी उम्मीदवारों की संयुक्त मीटिंग आज शाम 6.30 बजे  शिवबाड़ी चांदपोल में बुलाई गई है। बाद में चुनाव समिति मतदान केंद्रों पर चुनाव करवाने वाले कार्यकर्ताओं की सूची जारी करेगी। चुनाव समिति के प्रवीण दयाल दवे,नितिन त्रिवेदी,उमेश श्रीमाली,विनीत दवे,जितेंद्र ओझा, हिमांशु ओझा आदि उपस्थित थे।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews